Hot News

Dhanbad News: बसेरिया पांच नंबर में आउटसोर्सिंग कंपनी के साइट पर तोड़फोड़, फायरिंग

केंदुआ.

बुधवार की देर रात पत्थरबाजी व फायरिंग कर बसेरिया पांच नंबर भू धंसान अग्नि प्रभावित क्षेत्र में ओबी भराई का काम कर रही कंपनी विष्णु कंस्ट्रक्शन के एक एक्सावेटर, तीन हाइवा टीपर गाड़ियों का शीशा तोड़ने का मामला प्रकाश में आया है. इस घटना में ओबी भराई के काम में लगे हिलटॉप आउटसोर्सिंग कंपनी के कर्मी बाल-बाल बच गये. इसकी सूचना मिलने पर गुरुवार की सुबह गोंदूडीह ओपी प्रभारी राजन कुमार झा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. वहीं हिलटॉप आउटसोर्सिंग प्रबंधक संतोष कुमार यादव ने इस संबंध में गोंदूडीह ओपी में लिखित शिकायत कर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. संतोष कुमार यादव के अनुसार बसेरिया 5 नंबर भू धसान अग्नि प्रभावित क्षेत्र में विष्णु कंस्ट्रक्शन कंपनी को ओबी भराई का काम आवंटित हुआ था. विष्णु कंस्ट्रक्शन ने पेटी कांट्रेक्ट पर यह काम गोंदूडीह में कोयला खनन कर रही हिलटॉप आउटसोर्सिंग कंपनी को दिया है. बुधवार की रात साइट पर ड्यूटी में तैनात सुपरवाइजर वीरेंद्र सैनी ने फोन कर जानकारी दी कि मुंह पर गमछा बांधे व हथियार से लैस आठ-दस अपराधी साइट पर पहुंचे थे. वे गाली गलौज कर काम बंद करने को कह रहे थे और पत्थरबाजी करने लगे. फायरिंग भी की. इससे एक एक्सावेटर व तीन हाइवा टीपर का शीशा टूट गया. कार्य चालू रखने पर दुबारा आने की बात कहते हुए सभी कुसुंडा तेतुलमारी लाइन की ओर पैदल ही चले गये. इस संबंध में गोंदूडीह ओपी प्रभारी राजन कुमार झा ने कहा कि शिकायत की जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Dhanbad News: बसेरिया पांच नंबर में आउटसोर्सिंग कंपनी के साइट पर तोड़फोड़, फायरिंग appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top