Saptahik Kark Rashifal: कर्क राशि वालों के लिए ये सप्ताह (25 मई से 31 मई 2025 2023) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल.
कर्क साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपकी इच्छाएं पूरी होंगी. आप किसी भी कार्य को ध्यानपूर्वक सीखने में रुचि लेंगे. आपको बड़ों का स्नेह प्राप्त होगा, मां भगवती आपकी सभी इच्छाओं को पूरा करेंगी. जो कार्य बिगड़ गए हैं, वे सुधरेंगे और व्यापार में सफलता प्राप्त होगी. जो अवसर मिल रहे हैं, उन्हें अपने हाथों से जाने न दें, अन्यथा बाद में पछताने की नौबत आ सकती है.
करियर /बिजनेस- आप अपने लक्ष्यों की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं. प्रशासनी नौकरी प्राप्त करने की संभावना है. प्रतियोगिता परीक्षाओं में उत्कृष्टता प्राप्त करने का प्रयास करने से सफलता हासिल होगी.
रिलेशनशिप:- चाचा-चाची के प्रति प्रेम में वृद्धि होगी, निकट संबंधियों से भेंट होगी. कई वर्षों से चल रहे आपसी मतभेदों से मुक्ति मिलेगी.
हेल्थ:- तेलयुक्त भोजन से बचें. हमेशा प्रयास करें कि घर का बना खाना खाएं. घुटने के दर्द से मानसिक तनाव रहेगा.
शुभ डेट:- 25,27,30
शुभ कलर:- नीला, बैंगनी, काला
शुभ दिन:- मंगलवार, शनिवार, रविवार
सावधानी:- आप अपने खान पान पर ध्यान दें. अपने गुस्से पर काबू रखें, बेवजह की बहसों से अपने आप को बचाएं.
उपाय:- इस सप्ताह मां दुर्गा के मंदिर जाकर दुर्गा चालीसा का पाठ करें.
The post साप्ताहिक कर्क राशिफल 25 मई से 31 मई 2025, निकट संबंधियों से भेंट होगी appeared first on Naya Vichar.

