Hot News

कबड्डी में उच्च विद्यालय बसही बसावन की टीम विजयी

कुदरा. प्रखंड क्षेत्र में स्थित स्कूलों में शुक्रवार को मशाल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. इसमें स्कूल के बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखायी. बिहार राज्य स्पोर्ट्स प्रतिभा खोज के तहत रिसोर्स सेंटर 10 प्लस टू उच्च विद्यालय बसही बसावन में आयोजित प्रतियोगिता का संचालन संचालक विनय कुमार चौबे व समन्वयक दीनदयाल तिवारी द्वारा किया गया. प्रदेश प्रशासन द्वारा संचालित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्पोर्ट्स के क्षेत्र में छुपी प्रतिभा को पहचान कर राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर उजागर करना है. कार्यक्रम का प्रारंभ रोमांचक कबड्डी स्पोर्ट्स से हुआ, जिसमें अंडर-14 व अंडर-16 में उच्च विद्यालय बसही बसावन, 10 प्लस टू उच्च विद्यालय सिसवार, मध्य विद्यालय बसावन, मध्य विद्यालय सिसवार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय पुरैनी के छात्रों ने भाग लिया. अंडर-14 बालिका वर्ग में 10 प्लस टू उच्च विद्यालय सिसवार, अंडर-14 बालक वर्ग में 10 प्लस टू उच्च विद्यालय बसही बसावन की टीम विजयी रही. अंडर-16 बालक वर्ग में 10 प्लस टू उच्च विद्यालय बसही बसावन की टीम विजयी रही. मौके पर शारीरिक शिक्षक संजय कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह के अलावा मध्य विद्यालय सिसवार के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार श्रीवास्तव, उत्क्रमित मध्य विद्यालय पुरैनी से कमलेश यादव, रविशंकर सिंह, अवध कुमार सिंह, रुखसाना बानो, धर्मेंद्र कुमार, मोहम्मद फैयाजअंसारी, वाशिल अहमद, रंजीत कुमार तिवारी, जितेंद्र कुमार गुप्ता, अशफाक अहमद, संदीप कुमार, अंशु कुमारी समेत दर्जनों शिक्षक व गणमान्य मौजूद थे. …बिहार राज्य स्पोर्ट्स प्रतिभा खोज के तहत मशाल प्रतियोगिता का आयोजन

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post कबड्डी में उच्च विद्यालय बसही बसावन की टीम विजयी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top