Hot News

नेपाल बॉर्डर से दस करोड़ की चरस जब्त, दो गिरफ्तार

सिकटा (पचं). इंडो नेपाल सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों और स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी के दौरान करीब 10 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ (चरस) के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई शिकारपुर गांव के समीप की गयी. दोनों तस्करों की पहचान बलथर थाने के पुरैनिया निवासी जितेंद्र पटेल के पुत्र अंशु कुमार और मनोज पटेल के पुत्र तरुण पटेल के रूप में की गई है. जानकारी के अनुसार सूचना मिली कि भारी मात्रा में मादक पदार्थ लेकर तस्कर हिंदुस्तानीय क्षेत्र में घुस गए हैं. इसके बाद एसएसबी और पुलिस ने संभावित जगहों पर नाकाबंदी कर दी. इसी बीच दो बाइकों पर सवारों पुलिस ने रुकने को कहा. दोनों बाइकों पर सफेद रंग का झोला बंधा हुआ था. एसएसबी और पुलिस ने झोलों को खोलकर देखा, तो उसमें 51 पैकेट में रखी 25 किलो चरस बरामद की गयी. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. उनकी दोनों बाइक और चरस को जब्त कर लिया गया. जब्त चरस की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 10 करोड़ रुपये बतायी जा रही है. एसएसबी ने आवश्यक कार्रवाई के बाद चरस और तस्कर को सिकटा पुलिस को सौंप दिया है. उधर पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों तस्करों को जेल भेज दिया है. दोनों की बाइक जब्त कर ली गई है. थाना अध्यक्ष राज रोशन ने बताया कि दोनों तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है. गिरफ्तार तस्करों से गहन पूछताछ की गयी है. दोनों ने बताया कि वह कैरिंग का काम करते हैं. चरस की खेप घोंघा गांव के समीप पहुंचानी थी.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post नेपाल बॉर्डर से दस करोड़ की चरस जब्त, दो गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top