Hot News

आपसी विवाद में मारपीट, चार घायल

प्रतिनिधि, जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के केवली गांव में बकाया पैसा मांगने को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों में मारपीट हो गयी. इसमें दोनों पक्षों में चार लोग घायल हो गये. घायलों को लक्ष्मीपुर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सक ने सभी को सदर अस्पताल भेज दिया. घायलों में एक पक्ष से प्रमोद कुमार, प्रवेश कुमार और नंदनी देवी शामिल हैं, जबकि दूसरे पक्ष से बिछो यादव घायल है. घायल प्रवेश कुमार ने बताया कि एक साल पूर्व केवली गांव निवासी बिछो यादव के पुत्र मुन्ना यादव को बिजली बिल जमा करने के लिए 5000 रुपये दिये थे, लेकिन उसने बिजली बिल जमा नहीं किया. पैसा मांगने पर मुन्ना यादव गाली-गलौज करता था. इसी रंजिश में शुक्रवार को जब मैं खेत जा रहा था तभी बिछो यादव, मुन्ना यादव सहित अन्य लोगों ने रास्ता रोककर मारपीट करने लगे. बीच बचाव करने पहुंचे परिवार के अन्य सदस्यों को भी पीटकर घायल कर दिया. दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर मारपीट शुरू करने का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाना में शिकायत की गयी है पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post आपसी विवाद में मारपीट, चार घायल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top