Hot News

जमदाहा में मामी व भगिनी को हथौड़ी व रॉड से मारकर किया घायल

दोनों घायलों का रेफरल अस्पताल में चल रहा प्राथमिक उपचार

कटोरिया. कटोरिया थाना क्षेत्र के जमदाहा बाजार स्थित गोपालगंज टोला में शुक्रवार को पारिवारिक विवाद में मामी व भगिनी को हथौड़ी व रॉड से प्रहार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. मारपीट में जमदाहा निवासी फंटूश यादव की 25 वर्षीया पत्नी गुंजन देवी व बद्री मंडल की 18 वर्षीया पुत्री सुनिता कुमारी गंभीर रूप से जख्मी हो गयीं. जख्मी मामी व भगिनी को परिजनों ने इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक डॉ अमित महाजन ने प्राथमिक उपचार किया. घटना के संबंध में जमदाहा निवासी शिव मंडल ने बताया कि उसका मंझला बेटा रतन मंडल, उसकी पत्नी सुगनी देवी व पुत्र रौनक कुमार ने मिलकर पहले गाली-गलौज किया. विरोध करने पर हथौड़ी व लोहे के रॉड से सिर पर प्रहार कर गुंजन देवी व सुनिता कुमारी को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. विदित हो कि परिवार के दो पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद व कोर्ट में मुकदमा भी चल रहा है. कटोरिया थाना की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post जमदाहा में मामी व भगिनी को हथौड़ी व रॉड से मारकर किया घायल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top