Hot News

2 करोड़ की लागत से बिहार के इस जिले में बनेगा अत्याधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, इन सुविधाओं से होगा लैस

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिले में स्पोर्ट्स गतिविधियों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से मुसहरी प्रखंड के राम जानकी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छपरा मेघ में एक भव्य फुटबॉल स्टेडियम सह एथलेटिक ट्रैक का निर्माण किया जाएगा. इस परियोजना की कुल लागत 2.02 करोड़ रुपये है, जिसे मुख्यमंत्री स्पोर्ट्स विकास योजना के तहत स्वीकृति मिली है.

मिली प्रशासनिक स्वीकृति

डीएम सुब्रत कुमार सेन ने जिले में स्पोर्ट्स सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण का प्रस्ताव विभाग को भेजा था, जिसे प्रशासन ने अब प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है. कार्यकारी निर्माण एजेंसी, बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड, जल्द ही कार्य शुरू करेगी.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें

स्टेडियम की विशेषता

नया आउटडोर स्टेडियम कुल 115 मीटर×95 मीटर के आकार का होगा, जिसके बीच में एक फुटबॉल ग्राउंड होगा और साइड में रनिंग ट्रैक की सुविधा मिलेगी. डीएम ने बताया कि इस फुटबॉल स्टेडियम सह एथलेटिक ट्रैक (200m) के बन जाने से खासकर मुसहरी प्रखंड के खिलाड़ियों को स्थानीय स्तर पर ही अत्याधुनिक सुविधा मिलेगी, जिससे उन्हें अपनी स्पोर्ट्स प्रतिभा को विकसित करने का भरपूर मौका मिलेगा.अन्य प्रखंडों में भी स्टेडियम निर्माण की पहल की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: Bihar Rain Alert: बिहार के 27 जिलों में ऑरेंज और 11 जिलों में येलो अलर्ट, IMD ने जारी की भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

पंचायत स्तर पर भी स्पोर्ट्स मैदानों का निर्माण

स्टेडियम निर्माण के अलावा, पंचायत स्तर पर भी मनरेगा के तहत स्पोर्ट्स मैदानों का निर्माण तेजी से किया जा रहा है. कुल 310 चयनित योजनाओं में से 226 पर काम शुरू हो चुका है, जिसमें से 115 कार्य पूरे हो चुके हैं और 111 पर काम चल रहा है.

The post 2 करोड़ की लागत से बिहार के इस जिले में बनेगा अत्याधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, इन सुविधाओं से होगा लैस appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top