Hot News

Crime News: रामगढ़ में विवाह मंडप से भागा दूल्हा, दुल्हन ने किया शादी से इनकार, ये है वजह

Crime News: गोला (रामगढ़), शंकर पोद्दार-रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र के कमता गांव निवासी एक युवती की गुरुवार की रात भदानीनगर थाना क्षेत्र निवासी युवक से शादी होनी थी. तय समय पर दूल्हा पक्ष बाराती के साथ कमता गांव पहुंचा था. इस दौरान वरमाला की रस्म हर्षोल्लास के साथ अदा की गयी. इसके बाद भोजन को लेकर दोनों पक्ष आपसे में भिड़ गए और मारपीट हो गयी. इसमें बाराती पक्ष के तीन लोग घायल हो गए. दूल्हा विवाह मंडप से उठकर चला गया. दुल्हन ने भी शादी से इनकार कर दिया.

वर-वधू पक्ष में मारपीट, बाराती पक्ष के तीन घायल

वरमाला के बाद बाराती खाना खाने के लिए चले गए. बरातियों के लिए खस्सी का मीट-भात बना हुआ था. कुछ बाराती भोजन कर रहे थे. इस बीच लोगों ने दूसरे समुदाय के तीन से चार लोगों के लिए मछली की मांग की. दुल्हन पक्ष वालों ने कहा कि मछली बनाने के लिए पहले से नहीं कहा गया था. इसलिए यहां मछली नहीं बनी है. इसी को लेकर कुछ बाराती नाराज हो गए और गाली-गलौज करते हुए बाहर निकलने लगे. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट की घटना हो गयी. इसमें बाराती पक्ष के तीन लोग घायल हो गए. मारपीट की घटना के बाद दूल्हा विवाह मंडप से उठकर चला गया. घटना की सूचना गोला पुलिस को दी गयी. शुक्रवार सुबह दुल्हन पक्ष ने गोला थाना पहुंचकर इसकी शिकायत की, लेकिन इस बीच दुल्हन ने ही शादी से इनकार कर दिया.

दुल्हन का शादी से इनकार

दुल्हन का कहना था कि दूल्हा जब विवाह मंडप से उठकर भाग गया, तो वह मेरा जीवन भर का साथ क्या निभाएगा? बताया जाता है कि दुल्हन पक्ष के द्वारा दूल्हा पक्ष को दहेज एवं तिलक स्वरूप कुछ रुपए दिये गए थे, लेकिन अब तक लेनदेन को लेकर किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं किया गया है.

ये भी पढ़ें: Bokaro Forest Land: सुप्रीम कोर्ट ने DFO और RCCF के खिलाफ सजा सुनाने पर लगायी रोक, ये है वजह

The post Crime News: रामगढ़ में विवाह मंडप से भागा दूल्हा, दुल्हन ने किया शादी से इनकार, ये है वजह appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top