JNU PG Admissions 2025 in Hindi: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए पीजी (MA, MSc, MCA, MPH आदि) और ADOP (Advanced Diploma of Proficiency) कोर्सों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस बार सभी सामान्य पीजी कोर्सों में दाखिला CUET PG 2025 स्कोर के आधार पर होगा. यहां आप JNU PG Admissions 2025 की पूरी जानकारी विस्तार से कर सकते हैं.
JNU PG Admissions 2025 के लिए आवेदन की डेट
JNU PG Admissions 2025 में ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 23 मई 2025 से हो चुकी है. उम्मीदवार 16 जून 2025 रात 11:50 बजे तक आवेदन कर सकते हैं. जो छात्र CUET PG 2025 में सफल हुए हैं (जिसका रिजल्ट 6 मई को जारी हुआ था), वे JNU PG कोर्सों में आवेदन के लिए योग्य हैं.
यह भी पढ़ें- UPSC CSE Prelims Answer Key 2025: यूपीएससी सीएसई प्री आंसर-की upsc.gov.in पर कब? ऐसे करें चेक
किन-किन कोर्सों में CUET से मिलेगा एडमिशन?
JNU अपने ज्यादातर पोस्टग्रेजुएट कोर्स में CUET PG स्कोर के आधार पर एडमिशन देगा. यहां लिस्ट है-
- MA (सभी विषयों में)
- MSc
- MCA
- MPH.
किन कोर्स के लिए अलग एग्जाम? (JNU PG Admissions 2025)
कुछ स्पेशलाइज्ड कोर्सों में एडमिशन अलग-अलग एंट्रेंस टेस्ट से होगा:
- MSc Biotechnology और Computational Biology- GAT-B
- MBA- CAT स्कोर
- MTech in Computer Science & Electronics- CCMT पोर्टल से.
JNU PG Admissions 2025 के लिए कैसे करें आवेदन?
- JNU की वेबसाइट पर जाएं – https://jnuee.jnu.ac.in
- “PG Admission 2025” लिंक पर क्लिक करें.
- नया रजिस्ट्रेशन करें – मोबाइल नंबर, ईमेल और आधार जैसी जानकारी भरें.
- लॉगिन कर फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें.
- आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
- फाइनल सबमिशन करें और फॉर्म डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें.
JNU PG Admission 2025: मेरिट लिस्ट और काउंसलिंग शेड्यूल
जेएनयू एडमिशन 2025 | तारीख |
पहली मेरिट लिस्ट | 27 जून 2025 |
प्री-एनरोलमेंट व सीट ब्लॉकिंग | 27-29 जून 2025 |
दूसरी मेरिट लिस्ट | 5 जुलाई 2025 |
तीसरी मेरिट लिस्ट | 14 जुलाई 2025 |
दस्तावेज़ वेरिफिकेशन | 21 जुलाई – 29 जुलाई 2025 |
फाइनल एडमिशन/रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख | 14 अगस्त 2025 |
नोट- कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे योग्यता, सीट डिटेल, डॉक्युमेंट्स और फीस स्ट्रक्चर जैसी जानकारी के लिए JNU की वेबसाइट पर जाएं. सभी अपडेट्स और निर्देश समय-समय पर jnuee.jnu.ac.in पर उपलब्ध कराए जाएंगे.
The post JNU PG Admissions 2025: CUET के बाद JNU में पीजी एडमिशन की दौड़ शुरू! सीट, मेरिट और काउंसलिंग की जानकारी यहां appeared first on Naya Vichar.