Hot News

Bihar Crime: राजद नेता पर अपराधियों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, मचा हड़कंप, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

Bihar Crime: बिहार में अपराधियों का मनोबल चरम पर पहुंच गया है. आए दिन बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. आम तो आम लेकिन खास को भी निशाने पर ले रहे हैं. इस बीच बड़ी समाचार बक्सर जिले से सामने आई है, जहां नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की पार्टी के नेता पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई. इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. बता दें कि, यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है. जहां के चौसा पावर प्लांट के गेट पर सोमवार की दोपहर बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने युवा राजद कार्यकर्ता अर्जुन यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.

पावर प्लांट में करते थे ठेकेदारी का काम

घटनास्थल पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. वहीं, इस पूरी घटना को लेकर बताया जा रहा है कि, अर्जुन यादव अखौरीपुर गोला निवासी स्व. सुरेंद्र यादव के बेटे हैं. वे राजद के कार्यकर्ता तो हैं ही लेकिन पावर प्लांट में ठेकेदारी का भी काम करते हैं. अर्जुन पावर प्लांट ही पहुंचे थे, कि बाइक सवार कुछ अज्ञात अपराधी पहुंचे और उन पर जमकर फायरिंग कर दी. गोलीबारी की इस घटना में अर्जुन यादव गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस पूरे मामले को लेकर छानबीन कर रही है. इसके साथ ही आस-पास लगे तमाम सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है. सीसीटीवी फुटेज की मदद से ही अपराधियों की पहचान की जाएगी. तो वहीं, इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. लोगों के बीच भय का माहौल कायम हो गया है.

Also Read: Bihar Politics: BJP के मंत्री सीएम नीतीश से करेंगे शराबबंदी पर बात, कहा- ‘व्यवसाय पर पड़ रहा प्रभाव’

The post Bihar Crime: राजद नेता पर अपराधियों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, मचा हड़कंप, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top