Lucknow News: राजधानी लखनऊ स्थित स्त्री एवं परिवार कल्याण महानिदेशालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया. यह धमकी निदेशालय की महानिदेशक (डीजी) को ईमेल के जरिए भेजी गई थी. सूचना मिलते ही पुलिस महकमा हरकत में आ गया और कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई.धमकी की गंभीरता को देखते हुए तुरंत बम डिस्पोजल स्क्वॉड को भी बुला लिया गया. सुरक्षाबलों ने निदेशालय परिसर की सघन तलाशी ली. परिसर के हर कोने की गहन जांच की गई, लेकिन अब तक किसी भी प्रकार का विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई है.
समाचार अपडेट हो रही है…
The post Lucknow News: स्त्री कल्याण महानिदेशालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दफ्तर में मची अफरा-तफरी appeared first on Naya Vichar.
