Hot News

NEET UG Topper: नीट यूजी में पूरे 720 मार्क्स, यूपी के बेटे को 100 परसेंटाइल

NEET UG Topper: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से नीट यूजी के लिए रिजल्ट तैयार किया जा रहा है. नीट यूजी के लिए रिजल्ट की डेट पहले ही जारी हो चुकी है. रिजल्ट की घोषणा 18 जून 2025 तक होगी. नीट यूजी रिजल्ट जारी होने के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी होती है. पिछले साल नीट यूजी परीक्षा में टॉपर्स लिस्ट में शामिल होने वाले आर्यन यादव की चर्चा हर तरफ होती है. आइए उनकी सफलता पर एक नजर डालते हैं.

NEET UG Topper Story: नीट टॉपर आर्यन की कहानी

पिछले साल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से 4 जून 2025 को नीट यूजी का रिजल्ट जारी किया गया. इसमें उत्तर प्रदेश के रहने वाले आर्यन यादव का भी नाम शामिल था. आर्यन यादव को नीट यूजी परीक्षा में पूरे नंबर यानी 100 परसेंटाइल मार्क्स आए थे.

पिछले साल नीट यूजी में कुल 67 छात्रों ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल किया था. इन सभी को 720 में से 720 मार्क्स प्राप्त हुए थे. उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सैदपुर तहसील के रहने वाले आर्यन यादव को भी 720 मार्क्स मिले थे.

लखनऊ में स्कूलिंग

आर्यन यादव की शुरुआती पढ़ाई क्लास 7 तक की प्रयागराज में हुई थी. इसके बाद क्लास 8 से 12वीं तक की पढ़ाई उन्होंने लखनऊ के सेंट्रल एकेडमी से की है. आर्यन ने पहले ही प्रयास में नीट में सफलता प्राप्त की है और शत प्रतिशत नंबर लाकर जिले का नाम रौशन किया था.

NEET UG Result Date: कब आएगा नीट रिजल्ट?

पिछले साल की बात करें तो NEET UG 2024 का रिजल्ट 5 मई, 2024 को आयोजित परीक्षा के बाद 4 जून, 2024 को घोषित किया गया था. इस साल परीक्षा 4 मई को आयोजित की गई थी. देशभर के 552 शहरों में नीट यूजी की परीक्षा हुई थी. परीक्षा का रिजल्ट जून के दूसरे या तीसरे हफ्ते में जारी हो सकता है.

ये भी पढ़ें: रोड पर समोसे बेचने वाले ने पास की नीट परीक्षा, फिजिक्स वाला के अलख पांडे भी हुए फैन

The post NEET UG Topper: नीट यूजी में पूरे 720 मार्क्स, यूपी के बेटे को 100 परसेंटाइल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top