Hot News

Raid 2 Box Office Collection Day 26: ब्लॉकबस्टर बनने निकली अजय देवगन की ‘रेड 2’, 26वें दिन भी कमा डाले करोड़ों

Raid 2 Box Office Collection Day 26: अजय देवगन की क्राइम-थ्रिलर फिल्म ‘रेड 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 26 दिन पूरे कर लिए हैं और यह अब भी सिनेमाघरों में बनी हुई है.हालांकि, शुरुआती दिनों में फिल्म की कमाई जबरदस्त रही, लेकिन अब धीरे-धीरे इसमें गिरावट देखने को मिल रही है. हाल ही में रिलीज हुईं ‘भूल चुक माफ’ और ‘केसरी वीर’ जैसी नई फिल्मों ने ‘रेड 2’ के कलेक्शन पर असर डाला है.

इन नई फिल्मों की वजह से ‘रेड 2’ के शोज कम हो गए हैं और ऑडियंस का ध्यान भी बंटा है. इसके बावजूद, फिल्म की थिएटर में मौजूदगी दर्शाती है कि दर्शकों के बीच इसकी पकड़ अब भी बरकरार है. ऐसे में आइए फिल्म के 26वें दिन की कमाई पर एक नजर डालते हैं.

26वें दिन का कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने अपने 26वें दिन करीब 0.24 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके साथ ही ‘रेड 2’ का अब तक का नेट इंडिया कलेक्शन 162.37 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. दिन के अंत तक यह आंकड़ा थोड़ा ऊपर-नीचे हो सकता है.

फिल्म ने दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है, जो इस साल की बड़ी हिट फिल्मों में से एक बनाती है. अजय देवगन की मजबूत फैन फॉलोइंग और फिल्म की दमदार कहानी का असर अब भी सिनेमाघरों में दिखाई दे रहा है.

रेड 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Raid 2 Box Office Collection Week 1: 95.75
Raid 2 Box Office Collection Day 9: 5 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Day 10: 8.25 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Day 11: 11.75 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Day 12: 5 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Day 13: 4.5 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Day 14: 3.35 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Day 15: 3 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Day 16: 3 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Day 17: 4 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Day 18: 5.5 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Day 19: 2.35 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Day 20: 2.25 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Day 21: 1.65 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Day 22: 1.75 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Day 23: 1.03 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Day 24: 1.85 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Day 25: 2.43 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Day 26: 0.24 करोड़

टोटल कमाई- 162.37 करोड़ रुपये

यह भी पढ़े: Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 38: 100 करोड़ कमाने से पहले फ्लॉप होगी अक्षय की ‘केसरी 2? कमाई ने खोली पोल

The post Raid 2 Box Office Collection Day 26: ब्लॉकबस्टर बनने निकली अजय देवगन की ‘रेड 2’, 26वें दिन भी कमा डाले करोड़ों appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top