Hot News

Bigg Boss 19 से ये स्टार्स हुए रिजेक्ट और इन्हें मिली एंट्री? जानें इस बार क्या-क्या है खास

Bigg Boss 19 Update: सलमान खान का सबसे चर्चित और पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ एक बार फिर दर्शकों के बीच लौटने को तैयार है. हाल ही में बिग बॉस 18 के खत्म होने के बाद, फैंस अब बेसब्री से अगले सीजन का इंतजार कर रहे हैं. पहले कहा जा रहा था कि प्रोडक्शन और चैनल के बीच कुछ मतभेदों के कारण बिग बॉस 19 इस साल नहीं आएगा, लेकिन अब सब सुलझा लिया गया है और शो की तैयारी शुरू हो चुकी है. ऐसे में इस बार शो का क्या क्राइटेरिया है और क्या-क्या खास होने वाला है, आइए बताते हैं.

कब से शुरू होगा बिग बॉस 19?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बॉस 19, 30 जुलाई 2025 से ऑनएयर होगा. सलमान खान जून के आखिरी हफ्ते तक शो के प्रोमो की शूटिंग शुरू कर देंगे. इस बार शो की अवधि को बढ़ा दिया गया है. बिग बॉस 19 पूरे 5.5 महीने यानी जनवरी 2026 तक चलेगा. इस सीजन के साथ एक बड़ा बदलाव यह है कि बिग बॉस OTT 4 इस साल नहीं आएगा और पूरा फोकस टीवी वर्जन पर ही होगा.

सोशल मीडिया स्टार्स को शो से बाहर

शो से जुड़े सबसे बड़े अपडेट्स में से एक यह है कि इस बार कोई भी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर या यूट्यूबर बिग बॉस 19 में हिस्सा नहीं ले पाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स ने केवल टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित चेहरों को ही इस सीजन में लाने का फैसला किया है. हालांकि, अब तक किसी भी कंटेस्टेंट की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन बताया जा रहा है कि मेकर्स ने इंडस्ट्री के पॉपुलर सितारों से संपर्क करना शुरू कर दिया है.

अब यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि यह सीजन किस तरह का धमाल मचाता है और कौन-कौन से नए चेहरे इस बार शो को मजेदार बनाते हैं.

यह भी पढ़े: Raid 2 Box Office Collection Day 26: ब्लॉकबस्टर बनने निकली अजय देवगन की ‘रेड 2’, 26वें दिन भी कमा डाले करोड़ों

The post Bigg Boss 19 से ये स्टार्स हुए रिजेक्ट और इन्हें मिली एंट्री? जानें इस बार क्या-क्या है खास appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top