Hot News

85 लीटर शराब के साथ तीन तस्कर धराये

गया न्यूज : पुलिस ने की छापेमारी

प्रतिनिधि, डुमरिया.

डुमरिया प्रखंड के मैगरा थाने की पुलिस ने रविवार की देर रात छापेमारी कर तीन अलग-अलग जगह से 85 लीटर देसी शराब के साथ तीन शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में मैगरा थानाध्यक्ष विद्या शंकर ने बताया कि इमामगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार के नेतृत्व में विशेष समकालीन अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाया गया. इसी क्रम में सेवरा से छकरबंधा जाने वाले मुख्य मार्ग के पास से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया. इनमें भुइंयाडीह गांव निवासी वृक्ष भुइंया के पुत्र अर्जुन भुइंया के पास से 30 लीटर देसी महुआ व एक मोटरसाइकिल बरामद हुई. भदवर थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव निवासी स्व डोमन साव के पुत्र अभिषेक राज के पास से 25 लीटर देसी महुआ शराब व एक मोटरसाइकिल बरामद हुई. छकरबंधा थाना क्षेत्र के पिछुलिया गांव निवासी बुधन यादव के पुत्र चनारिक यादव को 30 लीटर देसी महुआ शराब एवं एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है. तीनों से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post 85 लीटर शराब के साथ तीन तस्कर धराये appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top