Hot News

Numerology: हंसमुख और एंटरटेनमेंट से भरे होते हैं इस मूलांक के लोग, लेकिन गुस्सा बना देता है कमजोर

Numerology: अंक ज्योतिष शास्त्र एक ऐसी विद्या है, जिसके जरिए हम किसी भी व्यक्ति के व्यवहार और चरित्र को उसके जन्म की तारीख से समझ सकते हैं. यह शास्त्र व्यक्ति के गहरे राज उजागर करने में मददगार साबित होते हैं. लेकिन खास बात यह है कि इसके लिए मूलांक की जरूरत होती है, जो कि जन्मतिथि से ही निकलती है. साथ ही हर मूलांक का संबंध किसी न किसी ग्रह से जरूर होता है, जो कि व्यक्ति के चरित्र और स्वभाव को बहुत हद तक प्रभावित करता है. ऐसे में आज इस आर्टिकल में ऐसे मूलांक के लोगों की बात करने वाले हैं, जो कि बहुत ही मजाकिया स्वभाव के होते हैं. 

ये है जन्मतिथि और मूलांक 

अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार की मानें तो किसी भी महीने के 9, 19 और 27 तारीख को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 9 होता है. इस मूलांक का संबंध मंगल ग्रह से होता है, जो कि  ऊर्जा, साहस, नेतृत्व, आत्मबल और संघर्ष का प्रतीक माना जाता है. ऐसे में आइए इन तारीखों में जन्में लोगों के स्वभाव को बारे में विस्तार से जानते हैं. 

हर महफिल की शान

ये तीन खास तारीखें ऐसे लोगों से जुड़ी होती हैं जो बेहद हंसी-मजाक पसंद और मिलनसार स्वभाव के होते हैं. अपनी खुशमिजाजी और जिंदादिली से ये लोग हर महफिल की जान बन जाते हैं. इनके आसपास के लोग इन्हें खूब पसंद करते हैं और इनकी संगत का आनंद उठाते हैं.

यह भी पढ़ें- Numerology: बड़ा बिजनेसमैन बनते हैं इस मूलांक में जन्मे शिशु, रिस्क लेने में होते हैं माहिर

ये है सबसे बड़ी कमी 

मंगल ग्रह स्वामी होने की वजह इन लोगों के स्वभाव में अचानक ही बदलाव आ जाता है. छोटी-छोटी बातों पर भी जल्दी भड़क जाते हैं और गुस्से में आना इनकी एक सामान्य प्रवृत्ति बन जाती है, जो कि इस मूलांक के लोगों की सबसे बड़ी कमी होती है. 

आर्थिक मामलों में किस्मत के धनी 

इन तीन तारीखों में जन्में लोगों की किस्मत आर्थिक मामले में बहुत ही अच्छी होती है. इनकी तिजोरी और जेब पैसों से भरी हुई रहती है. इसके अलावा, ये लोग अपने मेहनत पर ज्यादा भरोसा रखते हैं, क्योंकि ये आत्मविश्वास से भरे हुए रहते हैं. यही वजह है कि इनके जीवन में सुख-समृद्धि में दिनों दिन बढ़ोतरी होती रहती है.

यह भी पढ़ें- Numerology: जन्म से होशियार होते हैं इन 4 तारीखों में जन्मे शिशु, कभी नहीं भूलते एक बार देखी हुई चीज

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है.

The post Numerology: हंसमुख और एंटरटेनमेंट से भरे होते हैं इस मूलांक के लोग, लेकिन गुस्सा बना देता है कमजोर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top