Hot News

Cheese Cutlet: अंदर से चीजी बाहर से क्रिस्पी चीज कटलेट, बाहर जैसा स्वाद अब घर पर

Cheese Cutlet: बच्चों की फेवरेट चीज से आप कुछ अलग और टेस्टी बनाना चाहते हैं तो आप चीज कटलेट बना सकते हैं. आजकल गर्मी की छुट्टियां चल रही है ऐसे में बच्चों के लिए आप घर पर गरमागरम चीज कटलेट बना सकते हैं और उन्हें एक चीजी सरप्राइज दे सकते हैं. आलू और चीज से बनी ये डिश बेहद खास है और आसानी से घर पर बन जाती है. 

चीज कटलेट बनाने के लिए सामग्री 

  • आलू- 2 उबले हुए 
  • नमक- स्वादानुसार 
  • हरी मिर्च- 1-2 बारीक कटी हुई  
  • ब्रेड क्रम्ब्स- एक कप 
  • चीज- आधा कप 
  • काली मिर्च का पाउडर- आधा छोटा चम्मच 
  • अदरक-लहसुन पेस्ट- आधा छोटा चम्मच 
  • मैदा- 2 चम्मच 
  • हरा धनिया
  • तेल 

यह भी पढ़ें- Sooji Cutlet: सूजी से बना ये कमाल का स्नैक सभी का दिल जीत लेगा, बनाएं रवा कटलेट इस आसान विधि से

चीज कटलेट बनाने की विधि ( Cheese Cutlet Recipe)

  • चीज कटलेट बनाने के लिए आप सबसे पहले आलू को बॉइल कर लें. बॉइल किए हुए आलू को अच्छे से मैश कर लें. इसमें आप हरी मिर्च को बारीक काट कर डाल दें. हरी धनिया और नमक को भी इसमें मिक्स कर दें. सभी चीजों को अच्छे से मिला दें. इसमें आप काली मिर्च, अदरक लहसुन का पेस्ट और कद्दूकस किया हुआ चीज को भी डाल दें. 
  • इस मिश्रण को अच्छे से मिलाएं. अगर बाइन्ड करने में परेशानी है तो इसमें ब्रेड क्रम्ब्स को भी मिक्स कर दें और एक टाइट डो को तैयार कर लें. अब इसमें कटलेट का शेप को तैयार कर लें. चीज कटलेट को और भी चीजी बनाने के लिए आप टिक्की को शेप करने से पहले चीज का छोटा पीस डाल दें और इसे अच्छे से पैक कर लें. आप इसे लंबा भी रख सकते हैं.
  • अब एक छोटी कटोरी में मैदा और पानी का घोल तैयार कर लें. इसमें तैयार किए हुए कटलेट को घोल में डालें और फिर ब्रेड क्रम्ब्स से कोट करने के बाद इसे फ्राई कर लें. कटलेट को आप दोनों साइड से फ्राई कर लें जब तक ये गोल्डन ब्राउन ना हो जाए. इसे ध्यान से फ्राई करें. 
  • आपका चीज कटलेट तैयार है इसको आप चटनी के साथ या टोमैटो सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Chana Chaat: चना चाट का ऐसा स्वाद जो जुबान पर ठहर जाए, हेल्दी और टेस्टी का कॉम्बिनेशन

The post Cheese Cutlet: अंदर से चीजी बाहर से क्रिस्पी चीज कटलेट, बाहर जैसा स्वाद अब घर पर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top