नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड अंतर्गत गंगापुर चौक के नजदीक वार्ड संख्या -02 में प्रसिद्ध विषहर माता का स्थान है। जहां सावन मास की नागपंचमी के दिन से पूर्णिमा तक विशेष पूजा और मेले का आयोजन किया जाता है, जहां दूर-दूर से श्रद्धालू दर्शन करने आते हैं। इस पाचीन प्रसिद्ध विषहर स्थान के संबंध में कहा जाता है कि 60-70 वर्ष पहले गिरा हुआ एक बड़गद का पेड़ जिसका सभी डाल कटा होने के बावजूद इसी सावन मास में नाग पंचमी के दिन अपने आप खड़ा हो गया था।इस स्थान को स्थापित करने वाले गंगापुर के वार्ड संख्या 02 के हीं स्व. संत राम अशीष दास एवं उनकी धर्म पत्नी स्व. लक्ष्मी देवी है, जिन्हें मुख्य रूप से इस स्थान को स्थापित करने में वार्ड 02 गंगापुर चौक के डाॅ.स्व. बलदेव यादव, स्व. गोपी साह, वार्ड 01 के स्व. बालचंद राय एवं स्व. लूटन राय हैं।इस स्थान की मान्यता है कि, जो भी व्यक्ति सावन मास की नाग पंचमी के दिन से पूर्णमासी तक यहां आकर दर्शन करता है उसकी मन्नते पूरी होती है।यह स्थान गंगापुर चौक के हाट परिसर से सटा हुआ गंगापुर-मोरवा बाजार रोड पर स्थित है।
पंचायत के वार्ड 02 निवासी एवं जिला साक्षरता समिति समस्तीपुर के पूर्व कार्यकारिणी समिति के सदस्य-सह-प्रखंड साक्षरता समिति सरायरंजन के समन्वयक राम प्रवेश दास ज्योति ने क्षेत्र के माननीय सांसद नित्यानंद राय एवं विधायक -सह- उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी से निवेद्न पूर्वक आग्रह के साथ अपने-अपने विकास निधि कोष से इस स्थान का सौंदर्यीकरण कराने की मांग की है।