Hot News

संघ शताब्दी वर्ष पर महंत राम रक्षा विद्यालय में पौधारोपण

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन। प्रखंड स्थित राजकीयकृत महंत राम रक्षा उच्च माध्यमिक विद्यालय, नरघोघी में गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) सरायरंजन खंड के तत्वावधान में संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में छायादार एवं औषधीय पौधे लगाए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और पौधों की देखभाल के लिए प्रेरित करना था।

मौके पर आरएसएस के खंड कार्यवाह विजय कुमार चौरसिया ने शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण करना अत्यंत आवश्यक है। पेड़-पौधों से हमें शुद्ध हवा, छाया और फल प्राप्त होते हैं। इसके अलावा वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि प्रत्येक छात्र वर्ष में कम से कम एक पौधा जरूर लगाए और उसकी नियमित देखभाल करे।

उन्होंने कहा कि केवल पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी सभी को निभानी चाहिए। विद्यालय परिसर में लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल के लिए विद्यार्थियों को भी जिम्मेदारी लेने की बात कही गई।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो. इशलाम, सरायरंजन नगर मंत्री मोहित कुमार, दीपक कुमार सिंह, चंदन कुमार भट्ट, विजय कुमार पौदार, विजय उपाध्याय, शकील अहमद, संजय पंडित, जितेंद्र कुमार, मंजित कुमार सहनी, दिनेश महतो सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। श्यामा कुमारी, निशा कुमारी, अंजली हिंदुस्तानी, आदिति कुमारी, सीमा कुमारी, दीपमाला कुमारी, आयुषी कुमारी, ब्यूटी कुमारी, तन्नु कुमारी, यश राज एवं अमर कुमार ने भी कार्यक्रम में सहयोग किया।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top