Hot News

Muzaffarpur Shahi Litchi: दुनिया में मशहूर शाही लीची को मिली खास पहचान, GI टैग के बाद जारी हुआ डाक टिकट

Muzaffarpur Shahi Litchi: बिहार के मुजफ्फरपुर की शाही लीची दुनियाभर में मशहूर है. शाही लीची ने अपने टेस्ट और मिठास के कारण दुनियाभर में एक अलग पहचान बनाई. यह लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय भी है. दरअसल, मुजफ्फरपुर में जिस तरह की लीची की पैदावार होती है, वैसी दुनिया में कहीं नहीं होती. इन्हीं सभी खास कारणों की वजह से शाही लीची को जीआई टैग दिया गया. लेकिन, इस बीच एक और खास पहचान मिल गई है. दरअसल, अब डाक टिकट जारी कर दिया गया है.

इन मशहूर फलों को भी मिला डाक टिकट

जानकारी के मुताबिक, इस बार शाही लीची के साथ-साथ मिथिला के मखाना और मगध के मगही पान और भागलपुर के जर्दालु आम के लिए भी डाक विभाग के जरिये डाक टिकट जारी किया गया है. डाक टिकट जारी होने के बाद इन सभी फलों को एक नई पहचान मिली है. समाचार की माने तो, इन सभी को लेकर अलग-अलग डाक टिकट प्रकाशित किया गया है, जिनका मूल्य 5 रुपये है. लेकिन, इन सभी टिकटों में मुजफ्फरपुर की शाही लीची का टिकट सबसे आकर्षित माना जा रहा है.

शहर और किसानों को भी नई पहचान

यह भी कहा जा रहा है कि, शाही लीची को लेकर डाक टिकट जारी कर दिए जाने के बाद मुजफ्फरपुर के लोगों के बीच खास उत्साह देखा जा रहा है. डाक टिकट के जारी होने पर इसकी पहचान में नया आयाम जुड़ा है. मुजफ्फरपुर की लीची दुनियाभर में फेमस है. वहीं, इस खास पहचान से शाही लीची के साथ-साथ शहर और वहां के किसानों को भी नई पहचान दी गई है, जो कि गर्व की बात मानी जा रही है.

Also Read: Tej Pratap Yadav: विवादों के बीच तेजप्रताप ने दी तेजस्वी को बधाई, कहा- ‘मुझे बड़े पापा बनने का सौभाग्य…’

The post Muzaffarpur Shahi Litchi: दुनिया में मशहूर शाही लीची को मिली खास पहचान, GI टैग के बाद जारी हुआ डाक टिकट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top