Hot News

Video: विराट कोहली ने स्टेडियम में अनुष्का शर्मा को देखकर किया कुछ ऐसा, देखकर शर्मा जाएंगे आप

अनुष्का शर्मा ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह विराट कोहली की सबसे बड़ी सपोर्टर हैं. उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अहम आईपीएल मैच के दौरान उनका उत्साहवर्धन किया. दरअसल अभिनेत्री 27 मई को लखनऊ के इकाना स्टेडियम के स्टैंड में मौजूद थीं, जहां आरसीबी ने छह विकेट से जीत हासिल कर आईपीएल 2025 क्वालीफायर 1 में अपनी जगह पक्की कर ली. इसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें विराट मैच के बाद मैदान पर चलते हुए दिखाई देते हैं और स्टैंड में मौजूद अनुष्का को देखते हैं. वे अनुष्का की तरफ एक फ्लाइंग किस देते हैं. एक्ट्रेस यह देखकर खुश हो जाती है और उन्हें भी किस देती है. फैंस इस क्यूट मोमेंट को देखकर एक्साइटेड हो जाते हैं. क्लिप तेजी से वायरल हो रही है. एक यूजर ने लिखा, ”क्या बात है… फाइनली मिस्टर और मिसेज कोहली का प्यार देखने को मिला.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”क्या बात है पति पत्नी में तो ऐसा ही प्यार होना चाहिए.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”आप लोग बहुत अच्छे हो… कितना प्यार करते हो.” वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का कुछ समय से बड़े पर्दे से दूर हैं, फैंस बेसब्री से चकदा एक्सप्रेस में उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें वह क्रिकेट की दिग्गज झूलन गोस्वामी के किरदार में नजर आएंगी.

The post Video: विराट कोहली ने स्टेडियम में अनुष्का शर्मा को देखकर किया कुछ ऐसा, देखकर शर्मा जाएंगे आप appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top