Hot News

बारिश में कीड़ों से छुटकारा चाहिए? अपनाएं ये असरदार नुस्खे

Home Remedies For Insects In Rainy Season: बरसात के दिनों में अक्सर घरों में रेंगने वाले कीड़े-मकोड़े नजर आने लगते हैं. इतना ही नहीं, इस मौसम में घरों में मच्छर, मक्खी, चींटियों और कॉकरोच का आतंक भी काफी बढ़ जाता है, जो आगे चलकर कई बीमारियों का कारण बनने लगते हैं. ऐसे में इन बरसाती कीड़ों से छुटकारा पाने के लिए आप घर बैठे ही कुछ बहुत ही आसान और काम के नुस्खे अपना सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कुछ असरदार घरेलू उपाय, जिनसे आप बरसाती कीड़ों से बच सकते हैं.

पोंछे के पानी में सिरका

बाजार की फिनायल की जगह पोंछे के पानी में सफेद सिरका मिलाएं. इससे फर्श पर चमक भी आती है और चींटियों व मकड़ियों से छुटकारा मिल जाता है. आप पानी में नीम की पत्तियां पीसकर, फिटकरी, नींबू का रस या कपूर भी मिला सकते हैं.

कपूर का कमाल का असर

बरसाती कीड़ों को भगाने के लिए कपूर जलाकर घर के किसी हिस्से में रख दें. इसके अलावा कपूर के तेल में रूई भिगोकर दीवार या लाइट के पास रखने से इसकी तेज महक के कारण कीड़े तुरंत भाग खड़े होते हैं.

बारिश में भूलकर भी गंदी न छोड़ें घर की ये 6 जगहें, वरना परिवार पर मंडरा सकता है बीमारियों का खतरा

गमले में खिले सुंदर फूल

गेंदे का फूल पौधों को कीड़ों से बचाने के साथ-साथ मच्छरों को भी दूर रखता है. लैवेंडर की खुशबू से मच्छर और मक्खी दोनों को चिढ़ होती है, पिटूनिया का फूल टिड्ढों को भगाता है और गुलदाउदी से चींटियां, कॉकरोच व घुन दूर रहते हैं.

वैसलीन और बेबी पाउडर

घर के जिस भी कोने से चींटियां बहुत ज्यादा आती हैं, वहां पर वैसलीन लगा दें या फिर थोड़ा सा बेबी पाउडर छिड़क दें.

पिपरमिंट ऑयल और लोबान

घर के कोनों में पिपरमिंट ऑयल का छिड़काव करने से मकड़ियां और कई छोटे कीड़े दूर रहते हैं. इसके अलावा शाम को घर में गूगल या लोबान का धुआं करने से हर तरह के कीड़े-मकोड़े बाहर निकल जाते हैं.

यह भी पढ़ें: बारिश के मौसम में भूलकर भी न पहनें ये 5 तरह के कपड़े, वरना हो सकती है स्किन एलर्जी और खुजली

The post बारिश में कीड़ों से छुटकारा चाहिए? अपनाएं ये असरदार नुस्खे appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top