Hot News

Giridih News :प्रतिपक्ष नेता बाबूलाल मरांडी सांख गांव में पीड़ित परिवार से मिले

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को सांख व सेरुआ गांव पहुंचे और सांख के नीलेश कुमार व सहिया कनकलता सिन्हा की मौत के मामले में परिजनों से मुलाकात की. बाबुलाल मरांडी ने मृतक के गांव पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों से मिलकर सांत्वना दी. उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में हम सभी पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं. मृतक के परिजनों को हर संभव प्रावधान के अनुसार मुआवजा दिलाया जायेगा, साथ ही इस मामले में संलिप्त लोगों को किसी भी हाल पर छोड़ा नहीं जायेगा. मृतक के परिजनों को न्याय मिले. इसके लिए वे अपने स्तर से पूरे मामले की जानकारी गिरिडीह व कोडरमा पुलिस अधीक्षक को देंगे. मामले की निष्पक्ष तरीके से जांच करने की मांग करेंगे. गौरतलब हो कि विगत दिनों नीलेश कुमार गंभीर हालत में कोडरमा के चंचाल मोड़ के पास पड़ा मिला था. जिसके बाद कोडरमा पुलिस ने नीलेश कुमार को कोडरमा सदर अस्पताल में भर्ती कराया था. जहां उसकी मौत हो गई थी. परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया था. परिजनों ने बाबुलाल मरांडी से कहा कि गांव के ही कुछ लोगों ने मारपीट कर हत्या कर सड़क दुर्घटना में मौत होने की बात कर रहे है. जबकि नीलेश के शरीर के कई हिस्सों में मारपीट का निशान है. इससे साफ प्रतीक होता है कि उसकी हत्या की गई है. मौके पर मनोज यादव, नवीन कुमार, श्रीराम यादव, मुन्ना सिंह, राजकुमार यादव, रामचन्द्र ठाकुर, आनन्दी यादव, बबलु साहा, मनोज कुमार, दीपक सिन्हा, मुखदेव यादव समेत कई ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Giridih News :प्रतिपक्ष नेता बाबूलाल मरांडी सांख गांव में पीड़ित परिवार से मिले appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top