Hot News

हजारीबाग के 130 BPL बच्चों का निजी स्कूलों में होगा फ्री एडमिशन, डीसी ने दी सहमति, देखें पूरी लिस्ट

Good News| हजारीबाग, आरिफ: हजारीबाग के 15 निजी स्कूलों में गरीबी रेखा से नीचे रह रहे बीपीएल परिवार के 130 बच्चों का निःशुल्क नामांकन लिया जायेगा. इस पर डीसी शशि प्रकाश सिंह की सहमति के बाद रास्ता साफ हो गया है. 27 मई की देर शाम को शिक्षा विभाग ने नामांकन लेने वाले बीपीएल परिवार से जुड़े बच्चों की सूची जारी की है. जानकारी के अनुसार, पहले फेज में मान्यता प्राप्त अलग-अलग 15 निजी विद्यालयों में 130 बच्चों का निःशुल्क नामांकन होगा. नामांकन को लेकर शिक्षा अधिकारियों ने बच्चों की सूची के साथ निजी स्कूलों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं. इनमें से सबसे अधिक 17 बीपीएल बच्चों का शहर के संत स्टीफन स्कूल में निःशुल्क नामांकन होगा.

पहले फेज में कहां कितना नामांकन

क्रम संख्या स्कूल का नाम बच्चों की संख्या
1. एंजेल हाई स्कूल 13
2. चैंपियन बेसिक एकेडमी इचाक 01
3. कनहरी रोड़ डीएवी पब्लिक स्कूल 15
4. टीवी टावर डीपीएस 15
5. शंकरपुर डीपीएस 10
6. सिंघानी जैक एंड जिल 08
7. अमृत नगर लॉर्ड कृष्णा 01
8. माउंट एग माउंट 15
9. नमन विद्या 05
10. नेशनल पब्लिक स्कूल 02
11. रोजबड स्कूल डीपूगढा 07
12. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कुमार टोली 03
13. श्री रामकृष्ण शारदा मठ एंड मिशन 12
14. संत पॉल स्कूल 06
15. संत स्टीफन स्कूल 17
इन स्कूलों में होगा नामांकन

झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए क्लिक करें

19 निजी स्कूलों का हुआ चयन

जिले में 19 निजी स्कूलों को चयनित कर उनमें 252 सीट बीपीएल बच्चों के लिए सुरक्षित किया गया है. इसे लेकर मार्च 2025 में 510 आवेदन लिया गया. चयन समिति ने 320 आवेदन रद्द किया है. स्वीकृत 190 में 60 आवेदन को स्कूल से दूरी, सीट उपलब्ध नहीं होने और अन्य दूसरे कारणों से चयन प्रक्रिया से बाहर किया गया है. बता दें कि निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 अन्तर्गत मान्यता प्राप्त सभी निजी विद्यालयों में प्रवेश कक्षा (इंट्री क्लास) की कुल सीटों में 25 प्रतिशत बीपीएल बच्चों का नामांकन अनिवार्य किया गया है.

इसे भी पढ़ें सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड की मुख्य सचिव और JSSC के सचिव को जारी किया नोटिस, जतायी नाराजगी

डीएसई ने क्या कहा

इस संबंध में हजारीबाग के डीएसई आकाश कुमार ने कहा कि जिले में निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 (आरटीई) का कड़ाई से पालन किया गया है. पहले फेज में 15 निजी विद्यालय 130 शिशु का नि:शुल्क नामांकन लेंगे. बच्चों की पढ़ाई की फीस प्रशासन देगी. चालू सत्र (2025-26) में 252 बीपीएल परिवार से जुड़े बच्चों का नामांकन चिन्हित 19 अलग-अलग निजी विद्यालयों में होगा.

इसे भी पढ़ें झारखंड में दूध की गाड़ी से नकली अंग्रेजी शराब की हो रही थी तस्करी, दो लाख की शराब के साथ वैन जब्त, दो को जेल

The post हजारीबाग के 130 BPL बच्चों का निजी स्कूलों में होगा फ्री एडमिशन, डीसी ने दी सहमति, देखें पूरी लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top