Best BTech College in Rajasthan: राजस्थान बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. अब स्टूडेंट्स ने अपनी आगे की पढ़ाई की योजना बनाना शुरू कर दी होगी. अगर आप इंजीनियरिंग में भविष्य देख रहे हैं और बेहतर कॉलेज ढूंढ रहे हैं तो IIT ही अच्छा माना जाता है. आईआईटी से पढ़ाई के बाद बेस्ट सैलरी पैकेज पर अच्छी कंपनियों में जाॅब मिलती है और इसके लिए काॅलेज में प्रैक्टिकल नॉलेज और शानदार प्लेसमेंट होना जरूरी है. इसलिए इस लेख में इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलाॅजी (IIT) जोधपुर के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है.
IIT Jodhpur के बारे में (Best BTech College)
IIT जोधपुर की स्थापना 2008 में की गई थी और यह देश के सबसे तेजी से उभरते नए IITs में से एक है. यह संस्थान राजस्थान के जोधपुर शहर में स्थित है और इसका कैंपस 852 एकड़ में फैला हुआ है. यह संस्थान हिंदुस्तान प्रशासन के शिक्षा मंत्रालय द्वारा मान्यता मिली हुई है और देश की सबसे टाॅप काॅलेजों में गिना जाता है.
यह भी पढ़ें- Best College in India: UPSC टाॅपर बनाता है ये काॅलेज, निकले कई IAS-IPS और नेता
IIT जोधपुर कोर्स स्पेशलाइजेशन (Best BTech College)
IIT जोधपुर में BTech कोर्स कई ब्रांचों में मिलते हैं जैसे – कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस, सिविल इंजीनियरिंग आदि. यहां पढ़ाई के साथ-साथ रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री से जुड़ने के कई मौके भी मिलते हैं.
🌿 Amidst the Thar, the @IITJodhpur campus thrives with vibrant flora & diverse fauna!
From blooming desert plants to peacocks, nilgai & butterflies — nature thrives here. 🌼🦋🦚A campus where tech meets tranquility. 💚#IITJodhpur #GreenCampus @EduMinOfIndia pic.twitter.com/7xpreUspb1
— Indian Institute of Technology Jodhpur (@iitjodhpur) May 28, 2025
IIT जोधपुर क्यों चुनें? (Best BTech College in Rajasthan)
- यहां के प्रोफेसर इंटरनेशनल लेवल पर रिसर्च और पढ़ाने का अनुभव रखते हैं.
- यहां की लैब्स और टेक्नोलॉजी फैसिलिटीज बहुत आधुनिक हैं.
- स्टार्टअप और इनोवेशन को बढ़ावा दिया जाता है.
- विदेशी यूनिवर्सिटी में इंटर्नशिप और एक्सचेंज प्रोग्राम की सुविधा है.
- NIRF रैंकिंग 2024 में इंजीनियरिंग कॉलेजों में 28वां स्थान मिला है.
प्लेसमेंट में शानदार परफॉर्मेंस (Best BTech College in Rajasthan)
ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, IIT जोधपुर में हर साल प्लेसमेंट का रिकॉर्ड बेहतर हो रहा है. इसका श्रेय यहां की Career Development Cell (CDC) को जाता है, जो स्टूडेंट्स और कंपनियों के बीच बेहतर तालमेल बनाती है.
- 2023-24 प्लेसमेंट डाटा: सबसे बड़ा पैकेज: 61 लाख प्रति वर्ष (CTC)
- औसत पैकेज (BTech): 20.8 लाख प्रति वर्ष
- प्लेसमेंट रेट: 92% से ज्यादा
- टॉप ब्रांच: कंप्यूटर साइंस और AI.
IIT जोधपुर के टॉप रिक्रूटर्स
हर साल देश और विदेश की बड़ी कंपनियां IIT जोधपुर आती हैं और यहां के छात्रों को अच्छे पैकेज पर नौकरियां देती हैं. ये कंपनियां सॉफ्टवेयर, डेटा साइंस, R&D, कंसल्टिंग और कोर इंजीनियरिंग में जॉब्स ऑफर करती हैं. प्रमुख कंपनियां इस प्रकार हैं-
- Microsoft
- Amazon
- Apple
- Goldman Sachs
- Samsung R&D
- Oracle
- Flipkart
- Cisco
- TCS
- Indian Oil
- L&T
- Mahindra & Mahindra.
इसे भी पढ़ें- Top BTech College: इंजीनियरिंग के लिए बेस्ट है IIT दिल्ली, इस बार शुरू कर रहा है ये नए कोर्स
The post Best BTech College: माइक्रोसाॅफ्ट और Google में प्लेसमेंट देकर छा गया ये कॉलेज, ऐसे मिलता है एडमिशन appeared first on Naya Vichar.

