Hot News

मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में सत्र 2025-26 के एडमिशन पर लटक सकती है तलवार, NMC ने इन 9 बिंदुओं पर मांगा जवाब

Medinirai Medical College| मेदिनीनगर, शिवेंद्र कुमार: नेशनल मेडिकल कमिशन ने सदर प्रखंड के पोखराहा स्थित मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में कुछ कमी को लेकर नौ बिंदुओं पर स्पष्टीकरण मांगा है. यह कमी चिकित्सा शिक्षा रेगुलेशन 2023 के तहत वार्षिक उद्घोषणा रिपोर्ट के आधार पर पायी गयी है. इस संबंध में नेशनल मेडिकल कमीशन के तहत यूजीएमइबी के डायरेक्टर सुखलाल मीणा ने एमएमसीएच के प्राचार्य को पत्र भेजा है. इसके माध्यम से मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ पीएन महतो से नौ बिंदुओं पर स्पष्टीकरण मांगा गया है. कॉलेज के जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर एनएमसी 9 करोड़ रूपये का जुर्माना भी लगा सकता है.

नौ करोड़ का जुर्माना क्यों?

मालूम हो कि एनएमसी के नियम के मुताबिक मेडिकल कॉलेज में निर्धारित शर्तों के अनुसार यदि कमी पायी जाती है, तो प्रत्येक कमियों के आधार पर एक करोड़ का जुर्माना एनएमसी लगा सकता है. मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में नौ तरह की कमी पायी गयी है. ऐसे में मेडिकल कॉलेज पर नौ करोड़ का जुर्माना लगा सकता है. इसके साथ ही अगर कॉलेज द्वारा इन नौ बिंदुओं की कमी को पूरा नहीं किया जाता है, तो एनएमसी सत्र 2025-26 के एडमिशन पर रोक भी लगाई जा सकती है. इससे पूर्व इस कॉलेज में 2020-21 में निर्धारित शर्तों को पूरा नहीं किये जाने के कारण एनएमसी ने एडमिशन पर रोक लगा दी थी.

झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए क्लिक करें

इन कमियों को करना होगा दूर

नेशनल मेडिकल काउंसिल के अनुसार विभिन्न विषयों में शिक्षकों की कमी है. रेजिडेंट डॉक्टर व ट्यूटर जितनी संख्या चाहिए में होने चाहिये थे, उतनी संख्या नहीं है. कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, प्रोफेसर, सीनियर रेजिडेंट, जूनियर रेजिडेंट व प्रध्यापक की संख्या जितनी होनी चाहिए थी, उससे 70 प्रतिशत कम है. मरीज के बेड की संख्या 500 होनी चाहिए थी. लेकिन मेडिकल कॉलेज में बेड की संख्या मात्र 353 है. बेड पर मरीजों के भर्ती होने का प्रतिशत मात्र 66.6 है. जबकि एनएमसी के अनुसार बेड पर भर्ती मरीजों की संख्या 80 प्रतिशत से ऊपर होना चाहिये. एक मेडिकल कॉलेज में बच्चों की पढ़ाई के लिए 10 डेड बॉडी की जरूरत है. लेकिन इस कॉलेज में मात्र सात डेड बॉडी हैं. कॉलेज में छोटे व बड़े ऑपरेशन थियेटर का होना जरूरी है, जो इस कॉलेज में नहीं है. इसके अतिरिक्त क्लीनिकल पैथोलॉजी अपर्याप्त है. मेडिकल कॉलेज में हिस्टोपैथोलॉजी व साइटोपैथोलॉजी भी नहीं है.

इसे भी पढ़ें  सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड की मुख्य सचिव और JSSC के सचिव को जारी किया नोटिस, जतायी नाराजगी

प्रशासन को लिखा गया पत्र- प्राचार्य

वहीं, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ पीएन महतो ने बताया कि नौ बिंदुओं पर एनएमसी से स्पष्टीकरण मांगा गया है. इसे दूर करने के लिए प्रशासन को पत्र लिखा गया है. उन्होंने बताया कि नये डॉक्टरों की बहाली की प्रक्रिया की जा रही है. 500 बेड के अस्पताल का निर्माण कार्य भी चल रहा है, जिसकी दिसंबर 2025 से शुरु होने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें 

हजारीबाग के 130 BPL बच्चों का निजी स्कूलों में होगा फ्री एडमिशन, डीसी ने दी सहमति, देखें पूरी लिस्ट

झारखंड में दूध की गाड़ी से नकली अंग्रेजी शराब की हो रही थी तस्करी, दो लाख की शराब के साथ वैन जब्त, दो को जेल

The post मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में सत्र 2025-26 के एडमिशन पर लटक सकती है तलवार, NMC ने इन 9 बिंदुओं पर मांगा जवाब appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top