Hot News

Heavy Rain in UP : यूपी में 31 मई तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का आया अलर्ट

Heavy Rain in UP : उत्तर प्रदेश में गुरुवार से तीन दिन तक गरज के साथ बारिश और बूंदाबांदी का अनुमान है. मौसम विभाग की ओर से इस बाबत जानकारी दी गई है. मौसम विभाग ने इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का अनुमान जताया और बारिश से तापमान में थोड़ी गिरावट की संभावना जताई. इससे उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिलेगी.

मौसम विभाग ने गुरुवार को 60 जिलों, खासकर राज्य के पूर्वी और तराई क्षेत्रों के लिए चेतावनी जारी की तथा तेज हवा, गरज, बिजली चमकने और बूंदाबांदी का अनुमान जताया. मौसम विभाग के मुताबिक, लखनऊ और आसपास के जिलों में गुरुवार तड़के हल्की बारिश और कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश हुई. बिजनौर जिले में सबसे ज्यादा आठ मिमी बारिश दर्ज की गई.

अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान जताया है. विभाग ने 60 से ज्यादा जिलों में गरज के साथ बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने व बिजली चमकने का पूर्वानुमान जताया है. मौसम विभाग के अनुसार, 29 मई को आंशिक बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश होगी. विभाग ने 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है.

तीन दिनों तक पूरे प्रदेश में बूंदाबांदी

लखनऊ स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 29 मई से दो या तीन दिनों तक पूरे प्रदेश में बूंदाबांदी और हवाओं की तीव्रता में वृद्धि होगी. उन्होंने बताया कि प्रभावित होने वाले जिलों में बांदा, फतेहपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर सहित 60 से ज्यादा जिले शामिल हैं.

The post Heavy Rain in UP : यूपी में 31 मई तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का आया अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top