Hot News

जामताड़ा में चलती बस से निकला धुआं, चालक के सूझ-बूझ से बची यात्रियों की जान

Fire in Bus: जामताड़ा जिले के पालबगान के पास आज गुरुवार की दोपहर एक यात्री बस से अचानक धुआं निकलने लगा. घटना की जानकारी होते ही बस में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गयी. हालांकि समय रहते चालक रंजित मल्लिक ने सूझ-बुझ से सभी यात्रियों को सुरक्षित बस से नीचे उतारा, जिससे किसी के जान को कोई नुकसान नहीं हुआ.

इमरजेंसी ब्रेक लगाकर चालक ने रोका बस

जानकारी के अनुसार ‘चांदनी’ नामक यात्री बस धनबाद से दुमका जा रही थी. इसी क्रम में पालबगान के पास यात्री बस से अचानक धुआं निकलने लगा. घटना के संबंध में चालक ने बताया कि अचानक बस की रफ्तार धीमी हो गयी और पीछे से धुआं निकलने लगा, जिसके बाद उसने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर बस रोका. इसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकला गया.

झारखंड की ताजा समाचारें यहां पढ़ें

शॉर्ट सर्किट के कारण धुआं निकलने की आशंका

बस स्टाफ ने ही पानी डालकर आग पर काबू पाया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट या इंजन में खराबी के कारण धुआं निकलने की आशंका जतायी जा रही है.

इसे भी पढ़ें

इस मांग को लेकर आज रात से हड़ताल पर जायेंगे 108 एंबुलेंस कर्मचारी, मरीजों को होगी परेशानी

क्या झारखंड के कर्मियों के साथ हुआ स्पोर्ट्स? बीमा योजना में हर बीमारी के लिए राशि फिक्स लेकिन उन्हें पता नहीं

Heavy Rain Alert: झारखंड में 31 मई तक भारी से भारी बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी

The post जामताड़ा में चलती बस से निकला धुआं, चालक के सूझ-बूझ से बची यात्रियों की जान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top