Hot News

Project Kaveri: भारत की कावेरी परियोजना से चीन-पाकिस्तान की छाती पर लोटेगा सांप, दुश्मन होंगे पस्त

Project Kaveri : पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद के सफाए के लिए अभी हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के तहत हिंदुस्तान की ओर से घातक हवाई हमले किए गए, जिसमें हिंदुस्तान के राफेल और सुखोई जेट्स का मुकाबला पाकिस्तान के एफ-16 और जे-17 से हुआ. इस तरह की हमलों में असली ताकत जेट्स के दमदार इंजनों की होती है, जो इन्हें पलक झपकते ही आसमान में उड़ने की क्षमता देते हैं. हिंदुस्तान भी लंबे समय से अपने फाइटर जेट्स के लिए स्वदेशी इंजन बनाने की कोशिश में है, जिसका नाम ‘कावेरी प्रोजेक्ट’ है. हिंदुस्तान के इस कावेरी परियोजना के सफल होते ही पाकिस्तान-चीन की छाती पर भी सांप लोटना तय माना जा रहा है, क्योंकि इससे दुश्मन देशों के फाइट प्लेनों की हालत पस्त हो जाएगी.

क्या है कावेरी इंजन 

कावेरी इंजन हिंदुस्तान का स्वदेशी टर्बोफैन जेट इंजन है, जिसे DRDO के तहत GTRE द्वारा विकसित किया जा रहा है.  इसकी शुरुआत 1980 के दशक के अंत में हुई थी, जिसका मकसद एलसीए तेजस को घरेलू इंजन से शक्ति देना था.  यह हिंदुस्तान की डिफेंस आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम माना जाता है.  DRDO के मुताबिक, यह लो-बाईपास ट्विन-स्पूल टर्बोफैन इंजन है, जिसे करीब 80 kN थ्रस्ट देने के लिए डिजाइन किया गया है.  हाई टेम्परेचर और स्पीड में थ्रस्ट लॉस को कम करने के लिए इसका फ्लैट-रेटेड डिजाइन तैयार किया गया है.  साथ ही, इसकी FADEC प्रणाली मैन्युअल बैकअप के साथ सटीक और भरोसेमंद नियंत्रण सुनिश्चित करती है, जिससे यह कई ऑपरेशनल स्थितियों में बेहतर प्रदर्शन करता है. 

UCAV परियोजना में होगीकावेरी  शामिल 

DRDO रूस में स्वदेशी कावेरी जेट इंजन का परीक्षण कर रही है, जिसका इस्तेमाल हिंदुस्तान में बनाए जा रहे लंबी दूरी के मानवरहित लड़ाकू विमान (UCAV) को शक्ति देने के लिए किया जाएगा.  फिलहाल रूस में इंजन के करीब 25 घंटे के परीक्षण बाकी हैं, जिसके लिए स्लॉट्स तय किए जा रहे हैं.  रक्षा अधिकारियों के मुताबिक, इस इंजन को देश की UCAV परियोजना में शामिल करने की योजना है. 

सोशल मीडिया पर भी हो रही ट्रेंड

सोशल मीडिया पर इन दिनों #फंडकावेरी ट्रेंड कर रहा है.  दरअसल, कावेरी इंजन को DRDO ने स्वदेशी लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LCA) के लिए विकसित करने की योजना बनाई थी, लेकिन देरी के चलते LCA को फिलहाल अमेरिकी GE-404 इंजन से पावर दिया जा रहा है.  GE-404 का इस्तेमाल 32 एलसीए मार्क 1 और ट्रेनर वर्जन में किया गया है, और 83 एलसीए मार्क 1ए भी इसी इंजन पर आधारित हैं.  हालांकि, अमेरिकी कंपनी से सप्लाई में आई रुकावटों के कारण प्रोजेक्ट में देरी हो रही है.  ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि क्या कावेरी इंजन अब भी LCA को पावर देने के विकल्प के तौर पर देखा जा सकता है. 

Also Read: Raghuram Rajan का बड़ा बयान! ट्रंप ने अपने पैर पर मारी कुल्हाड़ी, अमेरिका पर पड़ेगा भारी

The post Project Kaveri: हिंदुस्तान की कावेरी परियोजना से चीन-पाकिस्तान की छाती पर लोटेगा सांप, दुश्मन होंगे पस्त appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top