Hot News

Tej Pratap-Aishwarya Divorce Case: तेजप्रताप-ऐश्वर्या तलाक मामले में कोर्ट ने क्या कहा ? अब इस दिन होगी सुनवाई

Tej Pratap-Aishwarya Divorce Case: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव और ऐश्वर्या राय के तलाक मामले में आज कोर्ट में सुनवाई थी, जो टल गई. दरअसल दोनों पक्षों को बड़ा आदेश भी जारी किया गया. इस मामले में अब 21 जून को सुनवाई होगी. जानकारी के मुताबिक, ऐश्वर्या राय की तरफ से मुख्य वकील नीलांचल चटर्जी सुनवाई के लिए कोर्ट में पेश नहीं हुए. जिसके बाद जूनियर वकील की ओर से नई तारीख देने की मांग की. वकील की ओर से 2 सप्ताह का समय मांगा गया. जिसके बाद कोर्ट ने मांग को स्वीकार किया और अब अगली सुनवाई 21 जून को होगी.

कोर्ट ने दिया बड़ा आदेश

समाचार की माने तो, दोनों पक्षों की ओर से सीनियर वकील को अगली सुनवाई के दौरान उपस्थित होने का आदेश दिया गया. यह बता दें कि, आज सुनवाई के दौरान तेजप्रताप की ओर से सीनियर वकील जगन्नाथ सिंह मौजूद थे. लेकिन, ऐश्वर्या राय की ओर से मांग किए जाने के बाद कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख तय की. बता दें कि, इन दिनों तेजप्रताप यादव और अनुष्का यादव को लेकर विवाद गहराया हुआ है. आज कोर्ट में किसी तरह का वाद-विवाद ना हो, उसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया था. हालांकि, सुनवाई टल गई.

लंबे समय से कोर्ट में चल रहा तलाक का मामला

बता दें कि, तेजप्रताप यादव और ऐश्वर्या राय के तलाक का मामला कोर्ट में लंबे समय से चल रहा है. अब तक इस मामले में कोर्ट की ओर से कोई फैसला नहीं सुनाया गया. इस बीच तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया के जरिये अपने 12 साल पुराने प्यार का इजहार किया. जिसके बाद विवाद और भी बढ़ गया है. हलांकि, अब अगली सुनवाई 21 जून को होगी, जिस पर हर किसी की निगाहें टिक गई है.

Also Read: IRCTC Tender Scam: रेलवे टेंडर घोटाला मामले में लालू परिवार पर आरोप तय करने का फैसला सुरक्षित, अब इस दिन होगी सुनवाई

The post Tej Pratap-Aishwarya Divorce Case: तेजप्रताप-ऐश्वर्या तलाक मामले में कोर्ट ने क्या कहा ? अब इस दिन होगी सुनवाई appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top