Hot News

तेज प्रताप ही नहीं तेजस्वी ने भी की है लव मैरिज, अनुष्का के मामा ने लालू परिवार को लेकर किया बड़ा खुलासा

बिहार के सबसे बड़े नेतृत्वक परिवार यानी की लालू परिवार में जब से अनुष्का और तेज प्रताप के रिश्ते का खुलासा हुआ है, इस मुद्दे पर हर रोज कोई न कोई नया खुलासा हो रहा है. इसी कड़ी में लालू परिवार को लेकर एक बड़ा खुलासा अनुष्का के मामा प्रोफेसर फनी यादव ने किया है. गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि लालू परिवार के लोग धमकी देकर ठीक नहीं कर रहे. हम भी उनसे फरिया लेने की ताकत रखते हैं.

तेजस्वी के प्रेम प्रसंग को शादी में बदल चुका है लालू परिवार: फनी यादव 

फनी यादव ने लालू परिवार को लेकर खुलासा करते हुए बताया कि तेज प्रताप यादव ने अनुष्का से प्यार करके कोई अपराध नहीं किया है. जब लड़का लड़की बालिग होता है तो संविधान उन्हें अपनी पसंद से रिश्ता कायम करने का अधिकार देता है. ऐसा नहीं है कि लालू परिवार में तेज प्रताप ने पहली बार प्यार करके शादी किया है. तेज प्रताप से पहले तेजस्वी ने भी लव मैरिज किया है. लालू यादव ने तेजस्वी के प्रेम प्रसंग को शादी में बदल चुके हैं. उनको पूरी पार्टी की कमान देकर नेता प्रतिपक्ष बना दिया. लेकिन दूसरे बेटे का मामला आया तो घर से निकाल दिए. ऐसा नहीं होना चाहिए. 

बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

फरियाने में हम पीछे नहीं हटेंगे: फनी यादव 

मामले में आगे बढ़कर फनी यादव ने कहा कि हम लोग शरीफ और इज्जतदार परिवार से आते हैं. कोई माफिया नहीं हैं. लालू परिवार के सदस्य नागेंद्र यादव, साला सुभाष यादव और साधु यादव. जिन लोगों की वजह से लालू राज की पहचान जंगलराज की बन गई. हमारा परिवार प्रतिष्ठित जमीनदार और क्रांतिकारी परिवार है. ये लोग धमकी नहीं दे. फरियाना में हम पीछे नहीं हट सकते लेकिन कानून को हम लोग मानते हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अपने बहन के परिवार को समुचित सुरक्षा देने की मांग फनी यादव ने की है.

इसे भी पढ़ें: पटना पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, थोड़ी देर में करेंगे एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्धाटन

The post तेज प्रताप ही नहीं तेजस्वी ने भी की है लव मैरिज, अनुष्का के मामा ने लालू परिवार को लेकर किया बड़ा खुलासा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top