Hot News

ऐसे लक्षण हों तो जरूर पहनें मास्क, डॉक्टर से लें सलाह, कोरोना से बचाव के लिए DC की रांचीवासियों को सलाह

Covid Advice: रांची-कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन ने रांचीवासियों के लिए सामान्य परामर्श जारी किया है. अगर आप भीड़-भाड़ वाली जगह पर हैं या बहती नाक, गले में खराश, सिरदर्द या बुखार जैसे लक्षण हैं, तो मास्क पहनना जरूरी है. 2023 एम्स/आईसीएमआर-कोविड-19 नेशनल टास्क फोर्स के दिशा-निर्देशों के अनुसार हल्के लक्षण वाले लोगों को घर पर ही आइसोलेट रहना चाहिए. यदि आपको flu का कोई लक्षण है तो घर पर आपको शारीरिक दूरी बनाए रखनी चाहिए. मास्क पहनना चाहिए और हाथों की साफ-सफाई पर ध्यान देना चाहिए. रांची के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने कोरोना से बचाव के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारी करने का निर्देश दिया है.

ऐसे लक्षण दिखें तो डॉक्टर से सलाह लें

हल्के मामलों को आमतौर पर आराम, तरल पदार्थ और लक्षणों से राहत के लिए दवाओं से प्रबंधित किया जा सकता है. हाइड्रेटेड रहें, अपने तापमान और ऑक्सीजन के स्तर (SpO2) की निगरानी करें और अपने डॉक्टर के संपर्क में रहें. जब तक बैक्टीरिया के संक्रमण का स्पष्ट संकेत न हो, तब तक एंटीबायोटिक्स का उपयोग न करें. अगर आपको सांस लेने में तकलीफ हो, आपका ऑक्सीजन स्तर 93% या उससे कम हो जाए या आपको तेज बुखार हो या पांच दिनों से ज्यादा समय तक खांसी हो, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें.

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट से JMM नेता अंतु तिर्की समेत 4 को बड़ी राहत, जमीन घोटाले से जुड़े मनी लाउंड्रिंग मामले में हैं आरोपी

ये बरतें सावधानी

60 वर्ष से अधिक उम्र के लोग या हृदय रोग, मधुमेह, कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली, तपेदिक (टीबी), फेफड़े (लंग्स), गुर्दे या लिवर की बीमारी या मोटापे से पीड़ित या वे लोग जिन्होंने टीका नहीं लगवाया है, उन्हें ज्यादा सावधान रहना चाहिए.

ये भी पढ़ें: 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया पहुंचे देवघर, बाबा बैद्यनाथ मंदिर में टीम ने की पूजा-अर्चना

The post ऐसे लक्षण हों तो जरूर पहनें मास्क, डॉक्टर से लें सलाह, कोरोना से बचाव के लिए DC की रांचीवासियों को सलाह appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top