प्रतिनिधि, चकाई बाजार में अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है. चकाई बाजार, चकाई चौक सहित अन्य स्थानों पर लगातार जाम लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. लोगों का कहना है कि चकाई बाजार में दबंगो ने सड़क किनारे पड़ी प्रशासनी जमीन का अतिक्रमण कर वहां दुकान या मकान बना लिया है. चकाई बाजार स्थित चौक से लेकर जयप्रकाश चौक तक दर्जनों दुकानें सड़क के किनारे बनी है. वहीं दुकानों के आगे बेतरतिब ढंग से बाइक या अन्य छोटे-छोटे वाहनों के लगा देने से अक्सर जाम लग जाता है. जाम हटाने या अतिक्रमणकारियों से सड़क को मुक्त कराने को लेकर कई बार शिकायत पुलिस सहित प्रशासनिक अधिकारियों से की गयी. मगर किसी ने भी इस समस्या से निजात दिलाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post सड़क जाम से लोग परेशान appeared first on Naya Vichar.

