Hot News

पटना की सड़कों पर मोदी मैजिक, 6 KM रोड शो के बाद BJP ऑफिस में अब रणनीतिक बैठक शुरू

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दो दिवसीय बिहार दौरा गुरुवार को बेहद ऊर्जा और रणनीतिक संवाद से भरपूर नजर आया. पटना एयरपोर्ट पर आगमन के तुरंत बाद पीएम मोदी ने जहां नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया, वहीं बिहटा एयरपोर्ट का वर्चुअल शिलान्यास कर राज्य को हवाई संपर्क के नए अध्याय की सौगात दी.

72 मिनट तक चला 6 किलोमीटर लंबा रोड शो

इसके बाद पीएम मोदी ने राजधानी की सड़कों पर 6 किलोमीटर लंबा भव्य रोड शो किया, जो 72 मिनट तक चला. इस दौरान राजधानी की सड़कों पर मोदी-मोदी के नारों की गूंज रही. चिलचिलाती गर्मी में भी लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ. 35 डिग्री तापमान में हजारों लोग हाथों में तिरंगा लिए सड़कों के किनारे प्रधानमंत्री का स्वागत करते नजर आए. रोड शो के लिए 32 स्वागत मंच बनाए गए थे, जिन पर लोक कलाकारों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक अंदाज में अभिवादन किया.

प्रधानमंत्री का काफिला आरण्य भवन से शुरू होकर डुमरा चौकी, बेली रोड, आयकर गोलंबर होते हुए बीजेपी दफ्तर, वीरचंद पटेल पथ तक पहुंचा. सुरक्षा व्यवस्था बेहद चाक-चौबंद रही. लगभग 3,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई थी ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके.

रोड शो के बाद बीजेपी दफ्तर पहुंचे प्रधानमंत्री

रोड शो के समापन के बाद प्रधानमंत्री बीजेपी दफ्तर पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी की कोर कमेटी के सदस्यों के साथ बंद कमरे में अहम बैठक शुरू की. इस बैठक में बिहार के सभी सांसद, विधायक, संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी और चुनावी रणनीतिकार शामिल हैं. बैठक का उद्देश्य आगामी विधानसभा और लोकसभा उपचुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन की रणनीति को अंतिम रूप देना है.

पीएम मोदी बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती का ले रहे फीडबैक

सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती, गठबंधन की सीट शेयरिंग और आगामी महीनों में केंद्र प्रशासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर फीडबैक ले रहे हैं. इसके अलावा पीएम ने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच अधिक संवाद स्थापित करने और विकास कार्यों की जानकारी व्यापक स्तर पर पहुंचाने को भी कहा.

विक्रमगंज से करेंगे कई परियोजनाओं का उद्घाटन

शुक्रवार को पीएम मोदी रोहतास जिले के विक्रमगंज में कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. बिहार में बीजेपी की नई सियासी ऊर्जा और पीएम मोदी के बढ़ते फोकस के संकेत इस दौरे से स्पष्ट हैं.

Also Read: पीएम मोदी ने किया पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन, यात्रियों को मिलेंगी ये अत्याधुनिक सुविधाएं

The post पटना की सड़कों पर मोदी मैजिक, 6 KM रोड शो के बाद BJP ऑफिस में अब रणनीतिक बैठक शुरू appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top