Hot News

सीओ को रिश्वत देने की पेशकश पड़ी महंगी, पूर्व वार्ड सदस्य गिरफ्तार

सिकटा. दाखिल खारिज के एवज में स्थानीय अंचलाधिकारी को बंद लिफाफे में नजराना देना पूर्व वार्ड सदस्य को महंगा पड़ गया. घटना से आहत अंचलाधिकारी प्रिया आर्यानी ने पुलिस को बुलाकर घूस दे रहे पूर्व वार्ड सदस्य सिकंदर अहमद को जेल भेजवा दिया है. इसका सीसीटीवी फुटेज भी अंचल कार्यालय ने जारी किया है. इसमें पूर्व वार्ड सदस्य लिफाफे में सीओ को रिश्वत देते नजर आ रहा है. फिलहाल मामले में पुलिस ने सीओ के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को पुलिस हिरासत में रखा गया है. सीओ प्रिया आर्यानी ने पुलिस को आवेदन देकर बताया है कि पूर्व वार्ड सदस्य सिकंदर अहमद उनके कार्यालय में दाखिल खारिज का पेपर लेकर आया. उसके बाद आवश्यक कार्रवाई के लिए उनके द्वारा राजस्व कर्मचारी को कागजात सौंप दिया गया है और समय से कार्य को पूरा करने को निर्देशित किया गया. उसके बाद सिकंदर अहमद ने एक बंद लिफाफा उन्हें देने लगा. उन्होंने देखा तो उसमें पैसा था, जिसे उन्होंने तत्काल उसे वापस लौटा दिया. यह सभी वाक्या उनके चेंबर में लगे सीसी टीवी में कैद हो गया. घटना की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष राज रौशन ने बताया कि अंचलाधिकारी के आवेदन के आलोक में प्राथमिक दर्ज कर ली गई है. हालांकि आरोपी अहमद सिकंदर की तबीयत अचानक थाना परिसर में खराब हो गई. जिसे इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी में भेजा गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे बेतिया रेफर कर दिया गया है. फिल वक्त वह पुलिस कस्टडी में उसका इलाज चल रहा है. इस घटना के बाद घंटों अंचल परिसर में अफरा तफरी का माहौल बना रहा है. ——————— नरकटियागंज सीओ को धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार, जेल नरकटियागंज. सीओ आवास में घुसकर सीओ को धमकी देने वाले युवक को शिकारपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर ली है. गिरफ्तार युवक की पहचान सितवापुर गांव निवासी संजय कुमार राम के रूप में की गई है. मामले में सीओ सुधांशु शेखर ने शिकारपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है. जिसमें बताया है कि वह अपने आवास पर थें.उसी समय राजेश कुमार राम बिना पुछे आवास में घुस गए और भूमि संबंधी मामले का एक आवेदन सौंपा. आवेदन देखने के बाद मामले के निराकरण हेतु उसे भूमि सुधार उपसमाहर्ता के पास जाने को कहा गया. इतना सुनते ही संजय राम आग बबूला हो गया और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगा. मना करने पर आवास में रखें प्रशासनी कागजों को इधर उधर फेंकने लगा. देख लेने की धमकी भी दे डाली. हालांकि किसी तरह छुपकर सीओ ने अपनी जान बचाई और अंचल गार्डों को इसकी सूचना दी. अंचल गार्ड जब पहुंचे तो उक्त युवक ने उन्हें भी खरी खोटी सुनाई तथा उनके साथ भी धक्का मुक्की करने लगा. इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने पहुंच कर युवक को गिरफ्तार कर लिया. एफआइआर में सीओ ने यह भी बताया कि संजय राम के पकड़े जाने के बाद उसका ससुर राजेश राम जो वाल्मिकीगनर का रहने वाला है, उन्हें फोन कर धमकी भी दी है. थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post सीओ को रिश्वत देने की पेशकश पड़ी महंगी, पूर्व वार्ड सदस्य गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top