Hot News

Gaya News : कोर्ट में गवाही से नाराज बदमाशों ने दुष्कर्म पीड़िता के घर पर किया हमला

फतेहपुर. स्थानीय नौडीहा झुरांग पंचायत में वर्ष 2021 के एक दुष्कर्म के मामले में गवाही देने से नाराज बदमाशों ने पीड़ित परिवार पर हमला कर दिया. इस हमले में मारपीट के शिकार हुए ग्रामीण चिकित्सक को बदमाशों ने पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा. घटना उस वक्त सामने आयी जब आठ वर्षीय एक बच्ची ने पास से गुजर रही गुरपा थाने की डायल 112 पुलिस गाड़ी को रोका और पूरी घटना की जानकारी दी. बच्ची की तत्परता और डायल 112 टीम की सक्रियता से मौके पर पहुंचकर चिकित्सक को गंभीर अवस्था में पेड़ से मुक्त किया. हालांकि, इस दौरान हमलावर वहां से फरार हो गये थे.

घटना की पृष्ठभूमि

2021 में नौडीहा झुरांग पंचायत में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी, जिसमें फतेहपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. इस मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. हाल ही में 30 मई को अदालत में पीड़ित परिवार की ओर से आरोपित के खिलाफ गवाही दी गयी थी. आरोपित पक्ष की ओर से कथित रूप से समझौते का दबाव बनाया जा रहा था और गवाही से नाराज होकर आरोपितों ने पीड़िता के घर पर हमला कर दिया. इसी दौरान जब ग्रामीण चिकित्सक जितेंद्र यादव उपचार के लिए घर पहुंचे, तो उन्हें खींचकर बाहर ले जाया गया और पास के एक पेड़ से बांधकर उनकी बेरहमी से पिटाई की गयी. चिकित्सक गंभीर रूप से घायल हो गये और उनके शरीर से लगातार खून बह रहा था.

क्या कहते हैं थाना प्रभारी

गुरपा थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि घायलों का इलाज गया में कराया जा रहा है. फिलहाल इस मामले को लेकर थाने में अब तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है. पुलिस आगे की कार्रवाई के लिए पीड़ित पक्ष की तहरीर का इंतजार कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Gaya News : कोर्ट में गवाही से नाराज बदमाशों ने दुष्कर्म पीड़िता के घर पर किया हमला appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top