Gangwar in Ara: आरा. बिहार के भोजपुर जिले में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. डबल मर्डर की इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना गड़हनी थाना क्षेत्र के रतनाढ़ गांव की है. रतनाढ़ गांव में यह गैंगवार हुआ है. दोनों मृतक आपराधिक चरित्र के थे. मृतकों में दोनों पक्षों का एक-एक आदमी शामिल है. दोनों पक्षों की तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया. गोलियों की तड़तड़ाहट से अफरातफरी मच गई.
दोनों पक्षों से एक एक की मौत
घटना को इलाके में गैंगवॉर की चर्चा भी तेज हो गई है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. घटनास्थल के खोखे भी बरामद हुए हैं. वहीं जानकारी देते हुए एएसपी परिचय कुमार ने बताया कि दोनों तरफ से एक-एक आदमी की मौत हुई है. जांच के बाद ही पता चलेगा कि गैंगवॉर है या आपसी दुश्मनी में यह घटना घटी है. फिलहाल गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई है.
हाल के दिनों में ऐसी दूसरी घटना
इससे हाल ही में बक्सर में दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई थी. तीनों मृतक भाई थे. पांच भाइयों को गोली मारी गई थी. वहीं विपक्ष कानून व्यवस्था को लेकर बिहार प्रशासन पर हमलावर है. विपक्ष का कहना है कि लगातार गैंगवार हो रहा है, जहां तहां फायरिंग हो रही है, लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धड़े बैठी है. इधर पुलिस का कहना है कि वो जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार करेगी.
Also Read: Folk Band: मिथिला का ‘फोक बैंड’ रसनचौकी, इन पांच वाद्ययंत्रों पर कभी नहीं बजता शोक धुन
The post Gangwar in Ara: आरा में गैंगवॉर, फायरिंग में डबल मर्डर से सनसनी appeared first on Naya Vichar.

