Hot News

Bakrid: बकरीद पर प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील इलाकों की होगी निगरानी, पुलिस को दिये ये निर्देश

Bakrid: झारखंड में बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर स्पेशल ब्रांच ने सभी जिलों के एसपी को अलर्ट कर दिया है. पुलिस को राज्य के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित संवेदनशील इलाकों और असामाजिक तत्वों के बारे में जानकारी दी गयी है. इसके साथ ही पुलिस को सतर्कता बरतने के भी निर्देश दिये गये हैं.

7 जून को मनाई जा सकती है बकरीद

रिपोर्ट के अनुसार, सात जून को बकरीद मनायी जा सकती है. लेकिन चांद की स्थिति के आधार पर तारीख बदल भी सकती है. इस दिन बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा करने के लिए इकट्ठा होते हैं, जिससे भीड़ बढ़ सकती है. सड़क पर भी नमाज अदा होने से यातायात प्रभावित हो सकता है.

इसे भी पढ़ें झारखंड का वो गांव, जहां से अंग्रेजों ने भगवान बिरसा मुंडा को किया गिरफ्तार

इसके अलावा बकरीद में कुछ राज्यों से ऊंट जैसे अवैध पशुओं की तस्करी की संभावना होती है, जिससे विवाद की स्थिति बन सकती है. इसका विरोध दूसरे पक्ष द्वारा किये जाने के कारण आपसी सौहार्द्र बिगड़ने की संभावना रहती है. रिपोर्ट में घटित घटना के बारे में पुलिस अधिकारियों को जानकारी दी गयी है.

सोशल मीडिया पर रखें निगरानी

इधर, बकरीद को लेकर प्रशासन की ओर से पुलिस को सतर्कता बरतने के निर्देश दिये गये हैं. कहा गया कि धार्मिक प्रमुखों से संपर्क कर नमाज के समय की जानकारी लेना सुनिश्चित करें. ऐसे स्थानों पर विशेष ध्यान दें, जहां सड़क पर नमाज होती है. ताकि यातायात बाधित न हो. इसके साथ ही दंगा फैलाने या अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखें और अवैध पशु तस्करी को रोकने के लिए सीमा पर जांच करें. इसके अलावा शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर समाधान निकालें. साथ ही सोशल मीडिया पर निगरानी रखें और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करें.

इसे भी पढ़ें

Jharkhand Weather Alert: 24 घंटे में बढ़ेगा तापमान, इन 8 जिलों में गरज के साथ वज्रपात की आशंका

Jharkhand Bandh: सिरमटोली रैंप विवाद में आदिवासी संगठनों का झारखंड बंद आज, JLKM ने किया समर्थन

The post Bakrid: बकरीद पर प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील इलाकों की होगी निगरानी, पुलिस को दिये ये निर्देश appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top