Hot News

Numerology: ससुराल में बेटी बनकर रहती हैं इन तारीखों में जन्मी लड़कियां, पति के लिए होती हैं लक्ष्मी

Numerology: अंक ज्योतिष एक ऐसी विद्या है, जिसमें जन्म तारीख से ये जाना जाता है कि कोई व्यक्ति कैसा है, उसका व्यवहार कैसा होगा और भविष्य में कैसा रह सकता है. इस विद्या में जन्म तिथि के अंकों को जोड़कर मूलांक निकाला जाता है. ये मूलांक ये बताता है कि उसकी रुचि किन क्षेत्रों में होंगी और वे जीवन में किस दिशा में सफल होगा. हर मूलांक एक विशेष ग्रह जुड़ा होता है और उसी ग्रह का प्रभाव व्यक्ति के जीवन, सोच और कर्मों पर पड़ता है. ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में उन 3 तारीखों में जन्मी लड़कियों के बारे में बताएंगे, जो दिल से निभाती हैं हर जिम्मेदारी और रिश्ता. 

ये है मूलांक और जन्म तारीख 

अंक ज्योतिष के अनुसार, जिन लड़कियों का जन्म किसी भी महीने के 6, 15 और 24 को हुआ है, उनका मूलांक 6 निकलता है. मूलांक 6 का ग्रह स्वामी शुक्र होता है.

यह भी पढ़ें- मदद के समय अकेला छोड़ देते हैं इन 4 तारीखों में जन्मे लोग

ये हैं विशेषताएं 

  • अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 6 की लड़कियां बहुत सुंदर और शांत स्वभाव की होती हैं. ये अपने परिवार और मित्र के साथ बहुत अच्छा रिश्ता निभाती हैं. इनको दूसरों की मदद करता बहुत पसंद होता है. इसके अलावा, इनके मन में किसी के प्रति छल-कपट नहीं होता है. 
  • अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मूलांक 6 की लड़कियां अपने परिवार की हर जिम्मेदारी को बहुत अच्छे से निभाती है. इनको सबकी हर जरूरतों का बहुत अच्छे से ख्याल होता है, जिसकी वजह से ये अपने परिवार में सबकी चहेती होती हैं. 
  • अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 6 की लड़कियां अपने पति से बहुत प्रेम करती है. ये अपने ससुराल में हर किसी की लाडली होती हैं, जिसके कारण इन्हें सब बहु से ज्यादा बेटी मानता है. 

यह भी पढ़ें- Numerology: टीचर बनते हैं इस मूलांक में जन्मे शिशु, हर विषय में हासिल होती है महारत

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है.

The post Numerology: ससुराल में बेटी बनकर रहती हैं इन तारीखों में जन्मी लड़कियां, पति के लिए होती हैं लक्ष्मी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top