Hot News

Vidur Niti: मुसीबतों में टिके रहना ही है विजयी व्यक्ति की निशानी

Vidur Niti: जीवन में हारना और जीतना लगा रहता है. जिंदगी का एक समान नहीं होना ही व्यक्ति को मजबूत बनने में मदद करता है. अक्सर लोग आगे बढ़ने के लिए महापुरुषों की बातों और विचारों का अनुसरण करते हैं. महात्मा विदुर की बातें और विचार आज के समय में भी महत्व रखते हैं और राह दिखाने में सहायक है. महात्मा विदुर के अनमोल विचार को विदुर नीति के माध्यम से जाना जा सकता है. ये नीतियां मुश्किल घड़ी में या कठिन समय का सामना कैसे किया जाए इस बारे में मार्गदर्शन करने में कारगर है. विदुर नीति में विजय व्यक्ति के बारे में बताया गया है. 

विजयी व्यक्ति के गुण

  • विदुर नीति के अनुसार जो व्यक्ति मुसीबत या आपदा आने के समय घबराता नहीं बल्कि हिम्मत के साथ सामना करता है वह अपने दुश्मनों से जीत जाता है. कठिन समय में अच्छे से अच्छे लोग घबरा जाते हैं. इस स्थिति में अगर आप मानसिक रूप से मजबूत हैं तो आप आसानी से हर मुश्किल को पार कर जाएंगे. 

यह भी पढ़ें-  Vidur Niti: इन सूत्रों से बनाएं अपनी जिंदगी को खुशहाल और सफल, जानिए सुख पाने के सरल उपाय

यह भी पढ़ें- Vidur Niti: बुद्धिमान साबित होता है इन आदतों वाला व्यक्ति, खूब मिलता है मान-सम्मान

  • मुश्किल समय हर किसी के जीवन में आता है और इसी वक्त में व्यक्ति के आत्मबल की परीक्षा होती है. महात्मा विदुर के मुताबिक इस घड़ी में बहादुर व्यक्ति सावधानी के साथ मेहनत करता है और हमेशा आगे बढ़ने की और इस समय से निकलने का प्रयास करता है. 
  • सुख और दुख जीवन में आते जाते रहते हैं. ऐसा ही कोई इंसान होगा जिसके जीवन में दुख नहीं आया होगा. विदुर नीति में बताया गया है कि वही व्यक्ति विजयी होता है जो समय आने दुख को सहता है. ऐसा व्यक्ति दुख से भागता नहीं है और बल्कि पूरे धैर्य के साथ सामना करता है. 

यह भी पढ़ें-  Vidur Niti: कब होती है सच्चे रिश्ते और असली चरित्र की पहचान? विदुर नीति में है इस बात का जवाब

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है.

The post Vidur Niti: मुसीबतों में टिके रहना ही है विजयी व्यक्ति की निशानी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top