Hot News

Jharkhand Bandh: रांची सहित कई जिलों में बंद का असर, हाथ में सरना झंडा और पोस्टर लेकर सड़क पर उतरे आदिवासी संगठन

Jharkhand Bandh: झारखंड में सिरमटोली रैंप विवाद को लेकर आज आदिवासी संगठनों ने बंद का ऐलान किया है. इसका राजधानी रांची, लातेहार और गुमला सहित कई जिलों में मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है. आदिवासी संगठन के लोग हाथ में सरना झंडा और पोस्टर लेकर सड़क पर उतरे हैं. बुधवार सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक बंद का आह्वान किया गया है. केवल आवश्यक सेवाओं को बंद से छूट दी गयी है.

पोस्टर लेकर सड़क पर उतरे बंद समर्थक

हाथों में पोस्टर लिए बंद समर्थक
हाथों में पोस्टर लिए बंद समर्थक

इसे सफल बनाने के लिए बंद समर्थकों ने रांची के कई इलाकों में सड़क जाम कर दिया है. इस वजह से सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है. दुकानें और संस्थान भी बंद हैं. हालांकि, बंद के दौरान किसी भी तरह के उपद्रव या हिंसा से निपटने के लिए पुलिस अलर्ट मोड पर है. बंद समर्थकों ने सड़क पर बांस लगाकर रास्ता बंद कर दिया है. इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है. इस दौरान कई लोग हाथों में सरना धर्म कोड लागू करो, आदिवासी जमीन की लूट और सादा पट्टा पर रोक लगाने की मांग सहित कई अन्य मांगों के पोस्टर लिए भी दिख रहे हैं.

झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सड़क पर लगी वाहनों की लंबी कतार

चान्हो में बंद के कारण लगा जाम
चान्हो में बंद के कारण लगा जाम

रांची के चान्हो और स्पोर्ट्सगांव में भी बंद का असर दिख रहा है. चान्हो में बंद समर्थक सड़क पर चादर बिछाकर बैठ गये हैं और सड़क जाम कर दिया है. इससे सड़क पर जाम लग गया है, दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी है. जबकि स्पोर्ट्सगांव में आदिवासी संगठन के लोग एक-दूसरे का हाथ पकड़कर सड़क पर खड़े हो गये हैं. सड़क बंद होने के कारण लोगों को दूसरे रास्तों से आवागमन करना पड़ रहा है. ऐसे में लोग गूगल मैप का सहारा लेते दिख रहे हैं.

स्पोर्ट्सगांव में रास्ते पर खड़े बंद समर्थक
स्पोर्ट्सगांव में सड़क जाम करते बंद समर्थक

इसे भी पढ़ें

Jharkhand Bandh: गुमला में दिख रहा बंद का असर, सड़क पर उतरे आदिवासी संगठन के लोग, देखें तस्वीरें

Bakrid: बकरीद पर प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील इलाकों की होगी निगरानी, पुलिस को दिये ये निर्देश

Jharkhand Bandh: सिरमटोली रैंप विवाद में आदिवासी संगठनों का झारखंड बंद आज, JLKM ने किया समर्थन

The post Jharkhand Bandh: रांची सहित कई जिलों में बंद का असर, हाथ में सरना झंडा और पोस्टर लेकर सड़क पर उतरे आदिवासी संगठन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top