Hot News

Bihar News: कैमूर में 40 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ धराये दो SI, निगरानी विभाग के हाथ ऐसे चढ़े अधिकारी

Bihar News: पटना से आयी विजिलेंस की टीम ने कैमूर के भगवानपुर थाने में तैनात दो सब इंस्पेक्टर को 40 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. दोनों सब इंस्पेक्टर भगवानपुर थाने के एसआई राशिद कमाल और लकी आनंद बताये जाते हैं. स्टेट विजिलेंस टीम के सात सदस्यीय टीम का नेतृत्व कर रहे डीएसपी समीर चन्द्र झा ने बताया कि कैमूर जिले के भगवानपुर थानाक्षेत्र के परमालपुर गांव की रहनेवाली स्त्री ने पटना विजिलेंस में शिकायत दर्ज करायी थी कि भगवानपुर थाने में उनके एक रिश्तेदार को एससी/एसटी केस में दर्ज हुए मामले में गिरफ्तारी से बचाने और मदद करने के नाम पर थाने में तैनात एसआई राशिद कमाल और लकी आनंद द्वारा 40 हजार रुपये रिश्वत मांगा जा रहा है.

टीम में कौन-कौन थे शामिल

स्त्री के शिकायत पर निगरानी थाना पटना में कांड संख्या 128/2025 दर्ज किया गया था. मामले का सत्यापन करने की जिम्मेवारी निगरानी के एएसआई मणिकांत सिंह को सौंपी गयी, जांच में मामला सत्य पाया गया. इसके बाद एक सात सदस्यीय टीम का गठन किया गया. जिसमें उनके अलावे डीएसपी पवन कुमार झा, मिथलेश कुमार, इंस्पेक्टर मुरारी प्रसाद, एएसआई मणिकांत सिंह , एएसआई कुमार रितेश, राकेश कुमार, पीटीसी रणधीर कुमार, मनोज कुमार,अंकित कुमार थे.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें

क्या बोले ASI

एएसआई मणिकांत सिंह ने बताया कि एसटी/एससी केस के अनुसंधानकर्ता राशिद कमाल थें, जिनके द्वारा कुल 40 हजार रुपयों की मांग की जा रही थी, पैसे की लेनदेन की मध्यस्थता सब इंस्पेक्टर लकी आनंद कर रहे थें. बुधवार की सुबह भगवानपुर थाने में भभुआ एसडीपीओ शिवशंकर कुमार भी पहुंचे थें, जिनके साथ वार्ता कर निगरानी एनिमेशन ब्यूरो के पदाधिकारी आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटे थें.

इस दौरान थाने में पहुंचे कुछ फरियादियों के बताए अनुसार उक्त दोनों हीं पुलिस पदाधिकारियों को घुंस लेते रंगे हाथ पकड़ने के दौरान उनकी गिरफ्तारी करने में निगरानी ब्यूरो की टीम ने मामूली बल का भी प्रयोग किया, हालांकि विजिलेंस टीम के उपाधिक्षक शमीरचंद्र ने दोनों हीं सब इंस्पेक्टरों के गिरफ्तारी के लिए बल प्रयोग किए जाने वाली बात से इंकार किया. पूछताछ के बाद दोनों एसआई को निगरानी टीम पटना ले गई, वहीं टीम बता रही थी कि पटना जाने से पूर्व कुछ देर तक भभुआ सर्किट हाउस में भी रुकेगी.

इसे भी पढ़ें: बिहार में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर सख्त कार्रवाई, एक साल में 1705 ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड, 63 रद्द

The post Bihar News: कैमूर में 40 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ धराये दो SI, निगरानी विभाग के हाथ ऐसे चढ़े अधिकारी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top