Hot News

Deoghar news : डढ़वा नदी तट पर नमामी गंगे कार्यक्रम, श्रमदान और पौधरोपण के लिए शहर के लोगों को आमत्रंण

संवाददाता, देवघर . नमामी गंगे योजना के तहत गुरुवार को डढ़वा नदी तट पर वृहत स्तर पर पौधरोपण व श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. इसे लेकर बुधवार को नगर निगम कार्यालय में नगर आयुक्त रोहित सिन्हा ने अधीनस्थ पदाधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए साफ-सफाई, समन्वय और तैयारियों को लेकर कई निर्देश दिये.

नगर आयुक्त ने बताया कि कार्यक्रम सुबह छह बजे से आठ बजे तक चलेगा. इसमें डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, नगर आयुक्त सहित जिले के वरीय पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि शामिल होंगे. कार्यक्रम स्थल पर चूना-ब्लिचिंग के साथ ही श्रमदान में जुटने वालों के लिए ग्लव्स, मास्क, झाडू आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं. सफाई विभाग के नोडल अधिकारी प्रकाश मिश्रा को सभी आवश्यक इंतजाम की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. वहीं सहायक नगर आयुक्त गौरव कुमार व रंजीत सिंह को सभी कार्यों के समन्वय और निगरानी का दायित्व दिया गया है.

विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर होगा पौधरोपण

नगर आयुक्त ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर रामपुर वर्टिकल-थ्री, बसुआडीह, कचरा प्लांट पछियारी कोठिया, साहेब पोखर, छतीसी और बत्तीसी तालाब परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम भी चलाया जायेगा. इसके लिए बुधवार की रात तक सभी स्थानों पर पौधे व अन्य जरूरी सामग्री की आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंत्री, विधायक सहित पूर्व पार्षदों को भी आमंत्रित करने का आदेश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Deoghar news : डढ़वा नदी तट पर नमामी गंगे कार्यक्रम, श्रमदान और पौधरोपण के लिए शहर के लोगों को आमत्रंण appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top