Hot News

Bhojpuri: अरविंद अकेला कल्लू ने RCB की जीत पर बना दिया नया गाना, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

Bhojpuri: हिंदुस्तानीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी टीम आरसीबी करीब 17 सालों बाद आईपीएल 2025 में जीत हासिल की है. आरसीबी ने पंजाब को हराकर इतिहास रच दिया, जिसके बाद सभी आरसीबी फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी है. पूरा देश जब आरसीबी की जीत का जश्न मना रहा है, तब हमारे भोजपुरी इंडस्ट्री के एक्टर-सिंगर अरविंद अकेला कल्लू ने एक नया गाना रिलीज कर दिया. यह गाना उन्होंने आरसीबी की जीत पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए गाया है, जो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. 

आरसीबी की जर्सी में नजर आए सिंगर 

अरविंद अकेला कल्लू ने आरसीबी के जीत पर टीम की जर्सी पहने एक फोटो शेयर किया था, जिसके पीछे टीवी पर विराट कोहली स्टेडियम में नजर आ रहे थे. इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘ई साल कप मिल गईल.’ इसके बाद आज यानी 4 जून की सुबह अरविंद ने अपने यूट्यूब चैनल पर नया गाना ‘आरसीबी जीत गईल कप’ रिलीज कर दिया. लेकिन इस गाने को लेकर उन्होंने इंस्टाग्राम पर कोई भी पोस्ट नहीं किया था. इस गाने के थंबनेल में अरविंद हेडफोन लगाए हुए नजर आते है और साथ में आरसीबी टीम के सभी मेंबर ट्रॉफी के साथ दिखाई देते है. 

फैंस को पसंद आ रहा है गाना 

यह एक ऑडियो सॉन्ग है, जिसे अरविंद अकेला कल्लू ने आरसीबी के लिए गाया है. गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखा है. इस गाने में अरविंद ने आरसीबी की तारीफ की है और इसका पहला लिरिक्स ‘हमरी फेवरेट टीम जीत गईल कप जी’ है. इस बोल से उनकी खुशी साफ झलक रही है. फैंस और सोशल मीडिया में यह गाना बहुत पसंद किया जा रहा है. इस गाने को अब तक 117 हजार से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके है. 

ये भी पढ़ें: Bhojpuri: ‘अम्मा’ के किरदार में नजर आई रानी चटर्जी, इस दिन आएगा नई फिल्म का ट्रेलर

ये भी पढ़ें: Top 10 Movies on Netflix: नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है ये फिल्में, सातवें नंबर वाली देख हिल जायेगा दिमाग, मिस न करें

The post Bhojpuri: अरविंद अकेला कल्लू ने RCB की जीत पर बना दिया नया गाना, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top