JAC Board 12th Arts Result 2025 Date OUT: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की ओर से झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट जारी होने वाला है. रिजल्ट की डेट घोषित हो गई है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट कल यानी 5 जून 2025 को जारी होगा. झारखंड बोर्ड इंटर आर्ट्स के 2,28,832 के विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी होगा.
झारखंड बोर्ड इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा के कला संकाय का रिजल्ट 5 जून को दोपहर दो बजे जारी किया जाएगा. जैक अध्यक्ष डॉ नटवा हांसदा द्वारा इंटर कला के 2,28,832 के विद्यार्थियों के रिजल्ट का प्रकाशन किया जाएगा. रिजल्ट जैक की ऑफिशियल वेबसाइट- jacresults.com पर जारी होगा. यह जानकारी जैक के सचिव जय कुमार मिश्रा ने दी.
JAC Board 12th Arts Result 2025 ऐसे करें चेक
- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- jacresults.com पर जाना होगा.
- वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें.
- अगले पेज पर JAC Board 12th Arts Result 2025 के लिंक पर क्लिक करें.
- अब मांगी गई डिटेल्स Roll Number और Roll Code से मार्कशीट चेक कर सकते हैं.
- रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए स्टेप्स से मार्कशीट चेक कर सकते हैं.
समाचार अपडेट हो रही है…
The post JAC Board 12th Arts Result 2025 Date OUT: झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट कल, jacresults.com पर करें चेक appeared first on Naya Vichar.