Muzaffarpur Nirbhaya case: पटना : मुजफ्फरपुर दुष्कर्म मामले पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कानून और प्रशासन से जादू की उम्मीद नहीं लगा सकते हैं. कानून से ऊपर है नैतिकता. समाज को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए. ऐसे लोगों को समाज बहिष्कृत करना चाहिए, वह सुधर जाएंगे. राज्यपाल ने इसे अपना नजरिया बताया. उन्होंने कहा कि समाज को समझना होगा कि वह ऐसे लोगों को किस नजरिए से देखते हैं. उन्होंने मीडिया से कहा कि अगर आपको लगता है कि मामले में लोगों को बचाया जा रहा है तो ऐसे लोगों को एक्सपोज कीजिए. उन्होंने कहा स्त्रीओं की सुरक्षा के लिए देश में 18 सख्त कानून हैं, अब और कितना सख्त कानून बनाने की जरूरत है.
परिजनों से मिलेंगे राज्यपाल
मृत बच्ची के परिजनों से मिलने को लेकर राज्यपाल ने कहा कि वह पहले यह देखना चाहेंगे कि प्रशासन ने इस मामले में अब तक क्या कार्रवाई की है. स्त्रीओं पर होनेवाले अत्याचार पर राज्यपाल ने केरल का उदाहरण दिया. उन्होंने बताया कि वहां एक स्त्री डॉक्टर की दहेज के कारण हत्या हो गई, मैं उनके परिवार से मिलने के लिए गया, अगले ही दिन प्रशासन ने हर जिले में एंटी डाउरी ऑफिसर नियुक्त कर दिया. इसी तरह वहां के सभी विश्वविद्यालय में डिग्री देने से पहले छात्रों से लिखित में लिया गया कि वह किसी भी स्त्री उत्पीड़न या दहेज मांगने के मामले में शामिल हुए तो उनकी डिग्री जब्त कर ली जाएगी. हर जिले में गांधीवादी लोगों ने अनशन किया. यह इसलिए हुआ क्योंकि समाज को अपनी जिम्मेदारी समझी.
Also Read: Bihar Land: बिहार में रिजर्व फैसले का चल रहा स्पोर्ट्सा, सुनवाई खत्म कर मामला लटका रहे DCLR
The post Muzaffarpur Nirbhaya Case: राज्यपाल ने दिखाया समाज को आईना, बोले- प्रशासन की कार्रवाई देख मिलेंगे परिजन से appeared first on Naya Vichar.

