Hot News

Numerology: गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं इन तारीखों में जन्मे लोग

Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी व्यक्ति की जन्मतिथि सिर्फ एक तारीख नहीं होती, बल्कि ये उनके स्वभाव और जीवन के बारे में बहुत कुछ बताती हैं. जन्मतिथि से एक खास अंक निकलता है, जिसे मूलांक कहते हैं. ये अंक व्यक्ति के सोच, भावना और व्यवहार को समझने में मदद करता है. हर मूलांक के पीछे एक खास ग्रह का प्रभाव होता है. ये ग्रह व्यक्ति को अलग-अलग गुण देता है, जैसे- धैर्य, समझदारी और करियर की दिशा. इस तरह, जन्मतिथि और उससे जुड़ा मूलांक व्यक्ति के भविष्य के बारे में भी संकेत देने में मदद करता है. ऐसे में आज हम इस आर्टिकल में ऐसे 3 मूलांक के बारे में बात करेंगे, जिनसे आपको बहुत संभलकर रहना चाहिए. चलिए जानते हैं इन मूलांक वाले लोगों के बारे में विस्तार से. 

  • अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने के 3, 12, 21 और 30 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 3 निकलता है. मूलांक 3 का ग्रह स्वामी बृहस्पति (गुरु) होता हैं. मूलांक 3 के लोग बहुत खुशमिजाज किस्म के होते हैं. लेकिन, कभी-कभी ये लोग अपनी जिम्मेदारियों से पीछे हट जाते हैं. इसके अलावा, ये बिना कुछ समझे किसी को कुछ भी बोल देते हैं. 

यह भी पढ़ें- Numerology: जन्म से होशियार होते हैं इन 4 तारीखों में जन्मे शिशु, कभी नहीं भूलते एक बार देखी हुई चीज

  • अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने के 4, 13, 22, या 31 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 4 निकलता है. मूलांक 4 का ग्रह स्वामी राहु होता है. मूलांक 4 के लोग बहुत ऊर्जावान और स्वाभिमानी होते हैं. इनको बात-बात पर बहुत जल्दी गुस्सा आ जाता है, जिसके कारण ये गुस्से में किसी को भी डांट देते हैं. साथ ही, ये लोग किसी से रिश्ता भी रखना नहीं पसंद करते हैं. 
  • अंक शास्त्र के अनुसार, जिनका जन्म किसी भी महीने के 8, 17 और 26 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 8 निकलता है. मूलांक 8 का ग्रह स्वामी शनि देव को माना जाता है. ये लोग कभी-कभी ऐसी परिस्थितियों में फंस जाते हैं, जो उन्हें मानसिक रूप से कमजोर बना देती हैं. इसके अलावा, ये कभी-कभी बहुत खतरनाक परिस्थितियों का सामना करते हैं.  

यह भी पढ़ें- Numerology: टीचर बनते हैं इस मूलांक में जन्मे शिशु, हर विषय में हासिल होती है महारत

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है.

The post Numerology: गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं इन तारीखों में जन्मे लोग appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top