Hot News

Video: गंगा दशहरा में स्नान के लिए सुल्तानगंज गंगा तट पर उमड़ी भीड़, बाबाधाम भी रवाना हुए श्रद्धालु

शुभंकर, सुलतानगंज: भागलपुर के सुलतानगंज में गंगा दशहरा पर्व को आस्था,श्रद्धा के साथ पवित्र उत्तरवाहिनी गंगा मे स्नान कर मनाया गया. गंगा तट पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ गुरुवार को देखी गयी. बिहार,झारखंड सहित कई प्रदेश के श्रद्धालुओ ने गंगा स्नान किया. खासकर स्त्रीएं गंगा स्नान कर आम व बताशा चढाया.

गंगा दशहरा क्यों मनाया जाता है?

पंडित संजीव झा ने बताया कि मां गंगा पृथ्वी पर ज्येष्ठ शुक्ल दशमी को आयी थीं. तभी से आज के दिन ही गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाता है. इस दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व है. गंगा स्नान से मां गंगा सारी मनोकामना पूर्ण करती है. गंगाजल बहुत ही पवित्र और पूजनीय माना जाता है.

ALSO READ: बिहार के बांका में बेटी की शादी के बीच घर पर गिरा ठनका, बाराती की मौत, तीन लोग झुलसे

गंगा दशहरा का है खास महत्व

पंडित संजीव झा ने बताया किसी भी शुभ कार्य और पूजा अनुष्ठान में गंगाजल का प्रयोग जरूर किया जाता है. गंगा भवतारिणी हैं, इसलिए हिंदू धर्म में गंगा दशहरा का विशेष महत्व माना जाता है. गुरुवार को गंगा दशहरा के दिन एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाया.

हजारों श्रद्धालुओ ने बाबा अजगैबीनाथ में टेका माथा

गंगा दशहरा को लेकर बाबा अजगैवीनाथ मंदिर मे काफी संख्या मे श्रद्धालुओ की भीड़ थी. गंगा दशहरा पर गंगा तट पर विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना किया गया. मंदिर के स्थानापति महंत प्रेमानंद गिरि ने बताया कि गंगा दशहरा पर हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा पर जलार्पण किया. गंगा दशहरा पर संभावित भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. सैकड़ों कांवरिया गंगा जल भरकर बाबाधाम को रवाना हुए.

The post Video: गंगा दशहरा में स्नान के लिए सुल्तानगंज गंगा तट पर उमड़ी भीड़, बाबाधाम भी रवाना हुए श्रद्धालु appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top