Hot News

गरजा सूर्यकुमार का बल्ला, IPL के बाद फिर जड़ी धुआंधार फिफ्टी, पृथ्वी शॉ ने किया निराश, लेकिन दोनों की टीम हारी

Suryakumar Yadav and Prithvi Shaw: आईपीएल 2025 में सूर्यकुमार यादव ने शानदार प्रदर्शन किया. उनके लगातार 16 पारियों में 25 से अधिक रन बनाए और अपने दमदार प्रदर्शन के चलते उन्हें “मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन” का खिताब मिला. हालांकि उनकी टीम मुंबई इंडियंस प्लेऑफ एलिमिनेटर में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई. सूर्या का बल्ला फिर भी खामोश नहीं हुआ है. आईपीएल के एक दिन बाद ही उन्होंने टी20 मुंबई लीग 2025 में भाग लिया और पहले ही मैच में अपनी टीम ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट की ओर से स्पोर्ट्सते हुए अर्धशतक जड़ा. हालांकि लीग में 4 जून को स्पोर्ट्से गए पहले मैच में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली ट्रायम्फ्स नाइट्स एमएनई को ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स ने 5 विकेट से हराया, वहीं पृथ्वी शॉ की अगुवाई में उतरी नॉर्थ मुंबई पैंथर्स को नमो बांद्रा ब्लास्टर्स ने 40 रन से शिकस्त दी.

सूर्यकुमार की शानदार पारी, लेकिन जीत नहीं दिला पाए

टी20 मुंबई लीग 2025 में सूर्या ट्रायम्फ्स नाइट्स एमएनई के कप्तान हैं और उन्होंने ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स के खिलाफ सिर्फ 27 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया. इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 1 छक्का लगाया और 185.19 के स्ट्राइक रेट से 50 रन बनाए. उनके अलावा जगर राणा ने 53 रन बनाए. उनकी टीम 7 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाया, जिसे स्ट्राइकर्स ने 19.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया. स्ट्राइकर्स की ओर से वरुण लवंडे ने 57 रन और साई राज पाटिल ने 47 रन बनाए. 

पृथ्वी शॉ की टीम को मिली करारी हार

वहीं लीग के चौथे मुकाबले में नॉर्थ मुंबई पैंथर्स का सामना नमो बांद्रा ब्लास्टर्स से हुआ. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्लास्टर्स ने 171 रन बनाए, जिसमें ध्रुमिल मटकर की 52 रन की आतिशी पारी स्पोर्ट्सी. जवाब में पृथ्वी शॉ की टीम 131 रन पर सिमट गई. शॉ महज 5 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि दिव्यांश सक्सेना ने 42 रन बनाए. 

आईपीएल 2025 में सूर्यकुमार का प्रदर्शन

अगर आईपीएल 2025 की बात करें, तो सूर्यकुमार यादव ने 16 मैचों में 717 रन बनाए. उनका औसत 65.18 और स्ट्राइक रेट 167.92 रहा. उन्होंने सीजन में 69 चौके और 38 छक्के लगाए और टॉप 5 रन स्कोरर्स में सबसे बेहतरीन स्ट्राइक रेट उन्हीं का था. उनके निरंतर प्रदर्शन ने उन्हें इस सीजन का सबसे चमकता सितारा बना दिया. अब सूर्यकुमार यादव फिलहाल मुंबई लीग में स्पोर्ट्स रहे, इंटरनेशनल मैच में उनकी वापसी अगस्त में होगी, जब हिंदुस्तान बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में हिस्सा लेगा. 

कमिंस-हेड-मार्श-हे’वुड-स्टार्क समेत 16 कंगारू खिलाड़ी IPL 2025 में हुए शामिल, जानें कैसा रहा सबका प्रदर्शन?

‘मेरे पास चार हैं’, RCB जीती IPL 2025 तो एंकर का निशाना बनी CSK, सुरेश रैना ने दिया करारा

IPL 2025: संजीव गोएनका वाली LSG असंतुष्ट; दिग्गज पर गिरेगी गाज, टीम से हो सकता है बाहर

The post गरजा सूर्यकुमार का बल्ला, IPL के बाद फिर जड़ी धुआंधार फिफ्टी, पृथ्वी शॉ ने किया निराश, लेकिन दोनों की टीम हारी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top