Hot News

JAC 12th Arts Result 2025 Offline Check: स्लो हो गई वेबसाइट! झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट ऑफलाइन देखें

JAC 12th Arts Result 2025 Offline Check in Hindi: झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स के छात्रों के रिजल्ट का इंतजार आज दोपहर 2 बजे खत्म हो जाएगा. रिजल्ट की घोषणा ऑफिशियल वेबसाइट पर की जाएगी. रिजल्ट जारी होने के समय कई बार एक साथ अधिक संख्या बढ़ने से वेबसाइट स्लो या क्रैश हो जाती है तो ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. यहां आपको झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट (JAC Board 12th Arts Result 2025 OUT Soon) ऑफलाइन चेक करने के बारे में बताया जा रहा है.

SMS से पाएं रिजल्ट (JAC 12th Arts Result 2025 Offline Check)

अगर आपको इंटरनेट स्लो लग रहा है या वेबसाइट नहीं खुल रही है तो आप सिर्फ एक SMS भेजकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. JAC Board 12th Result 2025 OUT होने के बाद चेक करने के स्टेप्स यहां देखें-

  • स्टेप 1: अपने मोबाइल के मैसेज ऐप में जाएं.
  • स्टेप 2: नया मैसेज टाइप करें:
  • JHA12 <स्पेस> रोल नंबर
  • उदाहरण: JHA12 12345678
  • स्टेप 3: यह मैसेज 56263 नंबर पर भेजें.
  • स्टेप 4: कुछ ही सेकेंड में आपके नंबर पर पूरा रिजल्ट आ जाएगा.

यह भी पढ़ें- JAC Board 12th Arts Result 2025 OUT Soon: आज इतने बजे झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, यहां सबसे पहले देखें

डिजिलॉकर पर झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2025 कैसे देखें?

JAC 12th Result 2025 on Digilocker देखने के स्टेप्स इस प्रकार हैं-

  • अपने मोबाइल फोन में DigiLocker ऐप डाउनलोड करें या www.digilocker.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
  • अगर आपने पहले से अकाउंट नहीं बनाया है, तो मोबाइल नंबर और OTP के जरिए साइन अप करें. पहले से अकाउंट है तो लॉगिन करें.
  • लॉगिन के बाद, होमपेज पर दिए गए “Education” सेक्शन में जाएं.
  • Education सेक्शन में से ‘Jharkhand Academic Council’ को सेलेक्ट करें.
  • रोल नंबर, परीक्षा वर्ष (2025) और नाम जैसे डिटेल्स भरें.
  • जानकारी भरने के बाद, आपका मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगा. इसे डाउनलोड करके सेव कर सकते हैं.

स्कूल से रिजल्ट प्राप्त करें (JAC 12th Arts Result 2025 Offline Check)

  • JAC बोर्ड हर स्कूल को छात्रों की मार्कशीट और रिजल्ट शीट भेजता है.
  • छात्र अपने संबंधित स्कूल से जाकर रिजल्ट की जानकारी ले सकते हैं.
  • स्कूल द्वारा प्रमाणित मार्कशीट भी यहीं से मिल सकती है.

JAC Board 12th Arts Result 2025 कहां देख सकेंगे?

Jharkhand Board 12th Arts Result 2025 आने के बाद चेक करने के लिए आपको ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा. यहां आपको ऑफिशियल वेबसाइट बताई गई हैं- 

  • jac.jharkhand.gov.in
  • jacresults.com 

यह भी पढ़ें- JAC Board 12th Arts Result 2025: झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट jacresults.com पर, यहां से करें चेक

The post JAC 12th Arts Result 2025 Offline Check: स्लो हो गई वेबसाइट! झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट ऑफलाइन देखें appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top